SSC GD Constable Result 2019: एसएससी यानी स्टाफ सर्विस कमीशन ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
SSC ने फरवरी-मार्च में कंप्यूटर आधारित मोड में परीक्षा आयोजित की थी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 50,066 रिक्तियों की घोषणा की गई है जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 58373 पद भरे जाने थे। अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन करें...
SSC GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2019: ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
चरण 5: परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
चरण 6: भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
ऐसे होगा चयन-
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्ष को पास कर लिया है वे फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं। ऐसे उम्मीदवारों को शारीरिक योग्यता और चिकित्सा परीक्षण को भी पास करना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें....