आप भी बनना चाहते हैं दिल्ली पुलिस (Delhi Police), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF- Border Security Force), सेंट्रल इंडस्ट्रिएल सिक्योरिटी फोर्स (CISF- Central Industrial Security Force), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF- Central Reserve Police Force), इंडो-तिब्तिएन बॉर्डर पुलिस (ITBP- Indo-Tibetan Border Police), सशस्त्र सीमा बल (SSB- Sashastra Seema Bal) में सब इंस्पेक्टर तो आपके पास सुनहरा मौका है। हम बता कर रहे हैं एसएससी सीपीओ परीक्षा की। ये परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित होती है। जो छात्र इस परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं उनके लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिससे अपनाकर आप सफल हो सकते हैं-
ये भी पढ़ें- SSC CPO 2020: कितनी होती है अधिकारियों की सैलरी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
SSC CPO Exam 2020: परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ टिप्स-
टिप - 1 परीक्षा के पैटर्न का विश्लेषण करें। जितना आप पैटर्न को समझेंगे, उतना ही आप परीक्षा के बारे में जान पाएंगे।
टिप - 2 सिलेबस को अच्छे से समझें। फिर अपनी तैयारी बढाएं।
टिप - 3 किसी भी टॉपिक को लिख-लिख कर याद करें। इससे आपको देर तक याद रहेगा।
टिप - 4 पिछले वर्षों के अंकों का विश्लेषण करें।
टिप -5 मॉक टेस्ट पेपर्स और टेस्ट सीरीज का अभ्यास करें।
टिप- 6 अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाएं। इसके लिए उम्मीदवार सामान्य ज्ञान की बुक्स का भी सहारा ले सकते हैं।
टिप- 7 टॉपर्स के साथ कॉन्टैक्ट बनाएं और उनसे उनका टाइमटेबल जानें।
टिप - 8 जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग पर ज्यादा ध्यान दें।
अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए एसएससी सीपीओ की तैयारी करने करना चाहते तो ये फॉर्म भरें- https://bit.ly/2BojFqi