फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: कुहाड समिति के सुझाव के बाद परीक्षाओं पर आ सकती है यूजीसी की गाइडलाइन

Thu, 02 Jul 2020 05:07 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( UGC ) विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। देशभर के विश्वविद्यालय यूजीसी के नए दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुहाड समिति के सुझाव के बाद यूजीसी विश्वविद्यालयों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। कहा जा रहा है कि यूजीसी इस मामले में फैसला कुहाड समिति की रिपोर्ट के बाद ही ले सकती है। इस समिति के प्रमुख हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति आरसी कुहाड हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कुहाड समिति ही इस मामले में अपने सुझाव देगी। इसके बाद ही यूजीसी की गाइडलाइन जारी होगी। यूजीसी की नई गाइडलाइन विश्वविद्यालयों के आखिरी वर्ष की परीक्षाओं और अकादमिक कैलेंडर के बारे में आनी है। यूजीसी इससे पहले अपनी गाइडलाइन जारी कर चुकी है, लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यूजीसी से अपनी पुरानी गाइडलाइन पर विचार करे के लिए कहा था।  हालांकि, यूजीसी की तरफ से अभी इस गाइडलाइन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह भी संभव है कि यूजीसी की नई गाइडलाइन आज ही जारी हो जाए।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में यूजीसी से परीक्षाओं के आयोजन एवं नये शैक्षणिक सत्र शुरू करने को लेकर जारी पुरानी गाइडलाइन पर फिर से विचार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें