फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल जीडी अंतिम अंक 2018 जारी किए 

Sat, 06 Feb 2021 10:39 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

SSC: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी एवं असम राइफल्स परीक्षा 2018 में राइफलमैन (जीडी) के अंतिम अंक अपलोड कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे फाइनल मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार: 8 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल
विज्ञापन



आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in

इसे लेकर आधिकारिक नोटिस जारी हुआ है। जिसमें बताया गया है कि अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या, पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि अभ्यर्थी एक महीने के अंदर तक अपने अंतिम अंक देख सकते हैं। अभ्यर्थी अगले महीने की छह तारीख यानी कि छह मार्च तक अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सिविल सेवा परीक्षा में छात्रों को आखिरी मौका देने को सरकार राजी, सुप्रीम कोर्ट में जताई सहमति

अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी आधिकारिक नोटिस जरूर पढें। आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें