फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Answer Key: टियर 1 परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 06 Nov 2020 12:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CHSL 2019 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UGC NET Answer Key 2020: यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 7 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति 


 

विज्ञापन

SSC CHSL 2019 परीक्षा मार्च और अक्तूबर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

10 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अभ्यर्थी अपनी उत्तर कुंजी पर 10 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।  इसके लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। आंसर की पर आपत्ति उठाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए अभ्यर्थियों को पैसे जमा करने होंगे। हर सवाल के उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्जा कराने के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। ध्यान रहे कि अभ्यर्थी दस नवंबर शाम छह बजे तक ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- CAT 2020: 29 नवंबर को है परीक्षा, मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव


डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें


अपनी आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां उनको आंसर की का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही आंसर की खुल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें