फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी की भरमार, यहां है SSC CGL परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

Sat, 23 Nov 2019 01:11 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ssc - फोटो : ssc
विज्ञापन
सरकारी विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में ग्रुप 'बी', 'सी' के पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा का आयोजन करता है। इस परीक्षा को सामान्य तौर पर एसएससी-सीजीएल के नाम से जाना जाता है। केंद्रीय विभागों में प्रतिष्ठित नौकरी प्राप्त करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह परीक्षा "उम्मीदों की टोकरी" या “नौकरियों की टोकरी" की तरह है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना जरुरी है। चार चरणों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में पहले तीन चरण लिखित व अंतिम चरण कौशल परीक्षण का होता है। आयोग की ओर से वर्ष 2019 के लिए इस परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। और 22 अक्तूबर से परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो कि 25 नवंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां :
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25-11-2019 (शाम 5 बजे तक)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 27-11-2019 (शाम 5 बजे तक) 
  • बैंक चालान से शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 29-11-2019 
  • टीयर-1 परीक्षा की तिथियां : 02-032020 से 11-03-2020 
  • टीयर-2 व टीयर-3 परीक्षा की तिथियां : 22-06-2020 से 25-06-2020

परीक्षा का पाठ्यक्रम :
इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए फोकस्ड प्रेपरेशन की जरुरत होती है। और इसके लिए जरुरी है कि सभी चरणों के पाठ्यक्रम को ही आधार बनाकर तैयारी की जाये। अलग- अलग चरणों के लिए कमिशन की ओर से तय सिलेबस इस प्रकार है।
विज्ञापन


टीयर - I:  इस चरण में परीक्षा ऑनलाइन तरीके से आयोजित की जाती है, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र में चार अनुभाग जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और इंग्लिश लैंग्वेज व प्रोफिएंसी होंगे, प्रत्येक अनुभाग में 25 प्रश्न होंगे। और उनके लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित होंगे। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं नेत्रहीन और सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 80 मिनट की होगी।

इसमें ध्यान रखने वाले वाली बात यह है कि मूल्यांकन करते हुए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक का नकारात्मक अंकन होगा, और नकारात्मक अंकन का कुल योग प्राप्तांक में से घटाकर अंतिम अंक जारी किये जायेंगे। आगे पढ़ें...
 
विज्ञापन

टीयर II : इसके तहत बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले 4 प्रश्न पत्र क्वांटिटेटिव एबिलिटीज, इंग्लिश लैंग्वेज एंड काम्प्रिहेंसन, स्टेटटिक्स, और जनरल स्टडीज-फाइनेंस होंगे, जिसमें पहले दो पेपर सभी पदों के लिए अनिवार्य होंगे, जबकि स्टेटटिक्स, और जनरल स्टडीजफाइनेंस एंड इकोनोमिक्स क्रमशः जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) व असिस्टेंट ऑडिट आफिसर/असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर पदों के लिए अनिवार्य होगा। परीक्षा का प्रश्नपत्र ओब्जेक्टिव टाइप का होगा और आयोजन ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। इस चरण में पेपर 1, 3 व 4 लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आधे अंक का नकारात्मक अंकन होगा, जबकि पेपर 2 में एक गलत उत्तर पर एक चौथाई नकारात्मक अंकन होगा।

टीयर - III : यह परीक्षा वर्णनात्मक होगी और पेन-पेपर आधारित होगी। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की लैंग्वेज प्रोफिएंसी (भाषाई दक्षता) व्याकरण ज्ञान, शब्दावली का उपयोग और लेखन कौशल का अंग्रेजी / हिंदी में परीक्षण करना है। उम्मीदवारों को निबंध, संक्षिप्त आवेदन, पत्र आदि लिखने के लिए 60 मिनट का समय दिया जायेगा। 
टीयर - IV : परीक्षा में कुछ कौशल परीक्षण है जिनकी आवश्यकता सरकारी पदों और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए आवश्यक हैं। इसके तहत उम्मीदवार की डाटा एंट्री स्पीड व कम्प्यूटर प्रोफिएंसी परखी जायेगी। वहीं दस्तावेजों का सत्यापन कौशल भी परखा जाएगा। हालांकि कुछ विशेष श्रेणी के लोगों को इसमें छूट भी प्राप्त है।

बेहतर तैयारी के कुछ टिप्स : 
तीन चरणों में होने वाली लिखित परीक्षा के प्रश्न भाषाई ज्ञान, सामान्य ज्ञान और तार्किकता को समझने के लिहाज से तैयार किये जाते हैं। बेहतर तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान दुरुस्त करें, हाल की महत्वपूर्ण गतिविधयों पर नजर रखें। सबसे अहम पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों और मॉकप्रश्नों का अभ्यास है, जिससे आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन भी कर सकेंगे। वहीं इस परीक्षा के कछ चरणों में गलत जवाब के लिए नकरात्मक अंकन होता है, इसक लिए जरुरी है कि उम्मीदवार गलत जवाब देने से बचें।

"बेसिक्स का अभ्यास करें और पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड का विश्लेषण करें। प्रश्न पूछे जाने का ढंग व प्रश्नपत्र की प्रकृति को समझना बेहद जरूरी है। इसके लिये नियमित अभ्यास ही एकमात्र विकल्प है। इस परीक्षा में समयबद्धता आवश्यक फैक्टर है, इसलिये निश्चित समय में पूर्व वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करने का अभ्यास करें। अंतिम समय की तैयारी में कुछ भी नया पढ़ने से बचें। बल्कि जो तैयार किया है उसी का अभ्यास करें। आत्मविश्वास के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करें, और प्रश्न को समझकर ही जवाब दें जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें