SSC CGL Exam Date: अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग 11 अप्रैल, 2022 से 21 अप्रैल, 2022 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर वर्ष 2021-22 के लिए एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा आयोजित करा रहा है। हालांकि, उम्मीदवार ध्यान रखें कि एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड, आवेदन की जांच करने के बाद सिर्फ पात्र उम्मीदवारों के लिए ही अपलोड किए जाएंगे। यदि उम्मीदवार का आवेदन अस्वीकार किया जाता है, तो वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और न परीक्षा दे पाएंगे।
SSC CGL Exam 2022: परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में अनिवार्य रूप से ले जाएं। एडमिट कार्ड न होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश-पत्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की कोई गलती है, तो उम्मीदवार विभाग से संपर्क कर उस गलती में समय रहते हुए सुधार करवा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई आसान प्रक्रिया से एडमिट कार्ड (एग्जाम हॉल टिकट) डाउनलोड कर पाएंगे-