SPPU Result 2020: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने बुधवार को एसपीपीयू रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने बीए, बी.कॉम, बीएससी और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए रिजल्ट जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षाएं दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ये परीक्षाएं अप्रैल / मई 2020 में आयोजित की गई थी।
ऐसे देखें SPPU 2020 रिजल्ट
-सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें अपने रोल नंबर के जरिए आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की स्थापना 1949 में हुई थी। यह विश्वविद्यालय 411 एकड़ में फैला हुआ है। विश्वविद्यालय में 43 शैक्षणिक विभाग है।