फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोसेफ के छात्रों ने बिखेरीं अलौकिक छटा, स्पोर्ट्स डे पर जुटे सभी छात्र

Mon, 20 Nov 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेंट जोसफ कॉलेज में शनिवार को 133वीं वार्षिक खेलकूद एवं पीटी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने जहाँ  अलौकिक छटा अपने खेल और नृत्य से बिखेरीं, वहीं छात्रों ने पूरे आयोजन में चार चाँद लगा दिया। आयोजन के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य फादर राल्फी डिसूजा ने मुख्य अतिथि केशरीनाथ जी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उनके कविता वचन की कुछ पंक्तियों को भी आयोजन के दौरान पढ़ा गया। आयोजन के विशिष्ट अतिथि रोमन कैथोलिक फ़ादर लुईस मैस्करहँस का स्वागत फादर रोल्फ़ी डिसूजा ने किया। इस अवसर पर फादर केके एंथोनी, प्रिंसिपल एसएमसी सिस्टर मैरियट, सिस्टर रोशनी,आर डिसूजा व विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी मौजूद रहे।

सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने पूरे जोश उत्साह से भाग लिया। कॉलेज की भव्य तैयारी से उमंग छात्रों, शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों में भी भरपूर दिख रहा था। छात्रों ने देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत को रंगारंग नृत्यों के माध्यम से आकर्षक वेषभूषा एवं अनेकता मे एकता की भावना के संदेश को देते हुए प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


उनके प्रस्तुति ने सबके दिलो को देश-भक्ति की भावना में सराबोर कर दिया। एथलीट कैप्टन सप्तर्षि लहरी ने सभी की ओर से शपथ ली। एलकेजी और प्रेप के नन्हें विद्यार्थियों ने बार्बीडॉल का मनमोहक डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया। 'द पावर ऑफ सेवन' इंद्रधनुषी छटा बिखेरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं में इनका रहा वर्चस्व

200 मीटर दौड़ में जीत सिंहा प्रथम, रूद्राक्ष सिंह द्वितीय रेड हाउस द्वितीय एवं ईषान अग्रवाल तृतीय रहे। इसके अतिरिक्त हर्ष जयसवाल, अब्दुल शाकिर, यासिर खान, हर्ष जयसवाल, सूफियान जिया, कुमार उत्कर्ष सूफियान जिया, देवेश त्रिपाठी, यशस्वी राज ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता डी. डिवीजन में प्रथम ब्लू हाउस के अभय, द्वितीय ग्रीन हाउस के मयंक एवं तृतीय-ग्रीन हाउस के युवराज रहे।

इसी क्रम में संस्कार भारद्वाज, आयुष सिंह रमीज खान, ग्रीन हाउस पवित्र अग्रवाल, कुमार उत्कर्ष, आकाश श्रीवास्तव, ईशान अग्रवाल ग्रीन हाउस, जीत सिंहा, रेड हाउस, आवेग चौरसिया, हर्ष जयसवाल, अब्दुल शाकिर अंसारी, मो. यासिर खान विजेता रहे। प्रतियोगिता में कॉक हाउस शील्ड और ओवर ऑल विजेता रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। एथिलेटिक्स मीट में शामिल होने वाले अभिभावकों में देश एवं विदेश के लोग शामिल रहे। पुरा छात्रों ने रैली निकाली। पूरा छात्र जस्टिस सिध्दार्थ सिन्हा भी पहुंचे तो पूरा छात्रों में जोश भर गया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य फादर जोसफ सगाई नाथन, फादर टाईटस लोबो भी मौजूद थे।

कान्हा मिश्रा को टॉपर की ट्राफी

कालेज में गत वर्ष कक्षा दस के टॉपर रहे कान्हा मिश्रा को सम्मानित किया गया। इन्हें ब्लेजर पहनाने के बाद ओल्ड ब्वायज ऐसोसिएशन की तरफ से फादर रीगो प्रदान की गई। प्रधानाचार्य राल्फी डिसूजा ने उत्कृट प्रदर्शन के लिए शील्ड एवं पांच हजार रुपये नकद प्रदान किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें