फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Schools: विशेष स्कूलों में दाखिले का मौका, 10 मार्च से करें ऑनलाइन आवेदन; देखें पूरा कार्यक्रम

Sat, 08 Mar 2025 09:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Special Schools Admission: विशेष स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 से 18 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल छात्रों को बेहतर शिक्षा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। आवेदन प्रक्रिया सरल और पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे अभ्यर्थियों को आसानी होगी।
 
विज्ञापन
Special School Admission - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Special Schools: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विशेष स्कूलों में दाखिले के लिए शिक्षा निदेशालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और टेक ओवर किए स्कूलों में नर्सरी से नौवीं और 11वीं कक्षा में उम्मीदवार दाखिला ले सकेंगे। इस संबंध में निदेशालय की समावेशी शिक्षा शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। दाखिला की प्रक्रिया पूरी तरह से  ऑनलाइन रहेगी।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट https://edudel.nic.in/ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। दस से 18 मार्च तक फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 19 से लेकर 22 मार्च तक स्कूल कार्य अवधि के दौरान किया जाएगा। अगर जरूरत होगी तो 24 मार्च को ड्रॉ होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची 25 मार्च को जारी होगी। वहीं, स्कूल आवंटन को लेकर पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची एक अप्रैल को जारी होगी। अधिक जानकारी निदेशालय की वेबसाइट पर मिलेगी।

विज्ञापन

दो अप्रैल से स्कूलों में मिलेगा दाखिला

दाखिला की प्रक्रिया विशेष स्कूलों में दो अप्रैल से शुरू होगी। अगर कोई सीट खाली बचेगी तो तीन अप्रैल से लेकर पांच अप्रैल तक प्रतीक्षा सूची वाले उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाएगा। निदेशालय के अनुसार नर्सरी कक्षा में दाखिला के लिए उम्र सीमा तीन वर्ष से लेकर सात वर्ष से कम, केजी के लिए चार वर्ष से लेकर आठ वर्ष से कम, पहली कक्षा के लिए पांच वर्ष से लेकर नौ वर्ष से कम होनी चाहिए।

इसी प्रकार से दूसरी कक्षाओं के लिए उम्र की पात्रता तय की गई है। केजी से लेकर पांचवीं कक्षा के लिए उम्र में स्कूल न्यूनतम 30 दिन की छूट दे सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें