फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI ने घोषित किया Foundation, Inter and Final 2017 का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Wed, 21 Feb 2018 07:28 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल दिसंबर 2017 परीक्षा (CMA) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। ICAI द्वारा नतीजों की घोषणा बुधवार शाम की गई। आधिकारिक वेबसाइट https://icmai.in/ पर रिजल्ट जारी करने की डीटेल्स पहले से ही उपलब्ध कराई गई थीं। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए दो पोर्टल्स की सुविधा दी गई है। रिजल्ट आप https://www.examicmai.in और https://www.examicmai.org पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये है रिजल्ट देखने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले लॉगिन करें वेबसाइट examicmai.in या फिर examicmai.org पर
स्टेप 2: अब रिजल्ट नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करें
स्टेप 4: सबमिट विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 5: सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। आप प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

मुख्य तथ्य
ICAI, संसद के एक अधिनियम के तहत एक सांविधिक निकाय है। इसने फाउंडेशन, इंटर और फाइनल रिजल्ट घोषित किया है।
उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर देख सकते हैं।
आईसीएआई सीए आईपीसीसी का फाइनल रिजल्ट जिसकी परीक्षा नवंबर 2017 में आयोजित की गई थी। उसका परिणाम जनवरी 2018 में घोषित किया गया था।
आईसीएआई को पहले इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट (आईसीडब्ल्यूएआई) के नाम से जाना जाता था।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ICAI Foundation, Inter, Final Result 2017 Declared

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें