दूसरी विशेष OJEE 2023 परीक्षा 26 से 29 जून तक चार पालियों में आयोजित होने वाली है - सुबह नौ बजे से 10 बजे, सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक और शाम 5.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक। सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड पर तारीख, शिफ्ट और केंद्र का विवरण दर्शाया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई आधिकारिक अधिसूचना विवरण में अपना परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
OJEE का आयोजन बी.टेक, एलई-टेक (डिप्लोमा), एमबीए, एमसीए और बीफार्मा में प्रवेश के लिए किया जाता है। ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का पहला दौर 08 से 12 मई तक आयोजित किया गया था और OJEE परिणाम दो जून को घोषित किए गए थे। OJEE काउंसलिंग के पहले दौर के बाद खाली सीटों को भरने के लिए यह विशेष दौर आयोजित किया जा रहा है।