पीजी मेडिकल कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया नवंबर 2018 में ही शुरू हो चुकी थी। जबकि 10% EWS कोटा का प्रस्ताव जनवरी 2019 में पारित हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने पीजी मेडिकल कोर्सेज में 10% EWS कोटा मार्च 2019 से लागू किया है।
कोर्ट का यह फैसला सामान्य श्रेणी के एक स्टूडेंट रजत राजेंद्र अग्रवाल द्वारा दायर की गई याचिका पर आया है। स्टूडेंट ने अपील की थी कि अगर अतिरिक्त सीटें नहीं दी जाती हैं, तो यह कोटा लागू करने से ऐसे कई अभ्यर्थियों की सीट चली जाएगी, जो क्वालिफाई कर चुके हैं। रजत ने राज्य में पीजी मेडिकल कोर्सेज में 10 फीसदी आर्थिक कमजोर वर्ग कोटा लागू करने वाले महाराष्ट्र सरकार के दो सर्कुलर्स को चुनौती दी थी।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।