फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOL: एसओएल छात्रों को करवाएगा सिविल सर्विसेज की तैयारी, गैर सरकारी संगठन समकल्प का ले रहा है सहयोग

Sun, 18 May 2025 10:50 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Civil Services Preparation: एसओएल छात्रों को सिविल सर्विसेज की तैयारी करवाएगा। इसके लिए एसओएल गैर सरकारी संगठन समकल्प का सहयोग ले रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SOL: अब दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के छात्र भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर सकेंगे। दरअसल एसओएल सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी के लिए गैर सरकारी संगठन समकल्प का सहयोग ले रहा है। यह संगठन छात्रों की नि:शुल्क ओरिएंटेशन के माध्यम से परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा। यह चालीस दिन का ऑनलाइन इंटेसिव कोर्स है, जिसकी शुरुआत दो जून से होगी। इसके तहत प्रति दिन छ: घंटे की रिकॉर्डेड क्लास की सुविधा भी छात्र ले सकते हैं।

विज्ञापन


एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि यह पहली बार है जब छात्र सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। हमारा प्रयास था कि हम  छात्रों की भी तैयारी करवाएं जिससे उन्हें महंगी कोचिंग से अपनी जेब ढीली ना करनी पड़े। ऐसे में हम छात्रों की मदद करने के लिए समकल्प का सहयोग ले रहे हैं। खास बात यह है कि यह तैयारी छात्रों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क है।

इतना लगेगा फीस

पंजीकरण फीस के रूप में छात्रों 300 रुपये का भुगतान करना है। यह कोर्स हमारे छात्रों के लिए काफी उपयोगी होगा। 40 दिन के ऑनलाइन इंटेसिव कोर्स के तहत ना केवल समस्याओं के समाधान के लिए लाइव कक्षाएं होंगी बल्कि पूर्व में सिविल सर्विसेज परीक्षा में रैंक पाने वालों के साथ एक लाइव वन टू वन इंटरेक्टिव सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।

कोर्स के तहत छात्रों को पीडीएफ फॉर्म में ज्वलंत मुद्दों के साथ स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। पहला ऑनलाइन ओरिएंटेशन रैंक होल्डर के साथ आगामी 31 मई और दूसरा ओरिएंटेशन कार्यक्रम एक जून को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रो. मागो ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुए दो दिन हुए हैं और अब तक 115 छात्रों ने इसके लिए पंजीकरण करा दिया है। एसओएल में अध्ययनरत कई छात्रों की आर्थिक पृष्ठ भूमि कमजोर होती है। वह सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन महंगी कोचिंग उनके इस सपने को रोक देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें