फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOL: एसओएल ने बढ़ाई सुविधा, एक साथ भर सकेंगे छह सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म; माइनर विषयों की भी मिलेगी जानकारी

Sun, 25 May 2025 02:18 PM IST
शाहीन परवीन रश्मि शर्मा

सार

DU SOL: एसओएल ने छात्रों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। अब छात्र एक साथ छह सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। साथ ही दाखिले के समय तीनों साल के माइनर विषयों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्रों को आसान होगा।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SOL: डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक के परीक्षा फॉर्म में इस बार बदलाव देखने को मिलेंगे। अब सभी छह सेमेस्टर के लिए एक साथ परीक्षा फॉर्म भरवाया जाएगा। अभी तक एक साल (पहले व दूसरे सेमेस्टर) के लिए ही परीक्षा फॉर्म को भरवाया जाता था। दाखिला प्रक्रिया व परीक्षा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे छात्रों को अगले तीन साल कौन से विषय माइनर पढने हैं, इसकी भी जानकारी रहेगी।

विज्ञापन


एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस बार स्नातक दाखिला प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से शुरू कराने की तैयारी है। इस बार दाखिला प्रक्रिया में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। एक तो यह कि पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी, उसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, पंजीकरण के समय ही परीक्षा फॉर्म तीन साल तक के लिए भरा जाएगा।  

हेल्प सेंटर बनाया जाएगा

प्रो. पायल मागो ने बताया कि दाखिले व पंजीकरण के समय छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प सेंटर बनाया जाएगा। यह हेल्प सेंटर ताहिरपुर में बनाए गए नए कैंपस में होगा। यहां सहायता लेने के लिए छात्रों को पूर्व में अप्वाइंटमेंट) लेना होगा। इससे छात्रों की भीड़ नहीं बढ़ेगी और उन्हें लंबा इंतजार भी नहीं करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें