फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Infosys: इंफोसिस फाउंडर ने कही भारत में 2,500 "ट्रेन द टीचर" कॉलेज बनाने की बात; कहा टीचर्स का करें सम्मान

Wed, 15 Nov 2023 02:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Infosys: सॉफ्टवेयर आइकन इंफोसिस के मालिक एन आर नारायण मूर्ति ने शिक्षकों को ट्रेंड करने की बात कही है। साथ ही इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने छह श्रेणियों में इंफोसिस पुरस्कार 2023 की घोषणा की है।
विज्ञापन
n. r. narayana murthy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Infosys: सॉफ्टवेयर जगत के दिगग्ज बिजनेसमैन एन आर नारायण मूर्ति (N R Narayana Murthy) ने बुधवार को एसटीईएम, यानी विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों में एक्सपर्ट दुनिया और भारत से 10,000 सेवानिवृत्त, अत्यधिक निपुण शिक्षकों को आमंत्रित करके राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिणाम में तेजी लाने की वकालत की है। 

विज्ञापन


मूर्ति ने कहा, "हमें अपने टीचर्स और शोधकर्ताओं के प्रति बहुत सम्मान दिखाना चाहिए और उनको बेहतर वेतन देना चाहिए।  वे हमारे युवाओं के लिए आदर्श हैं। हमें अपने शोधकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं भी प्रदान करनी चाहिए। यही कारण है कि हमने 2009 में इंफोसिस पुरस्कार की स्थापना की। यह भारत में अनुसंधान को आगे बढ़ाने में हमारा छोटा सा योगदान है।"

मूर्ति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "शिक्षक को प्रशिक्षित करें" कार्यक्रम साल भर का होना चाहिए, यहां इंफोसिस साइंस फाउंडेशन ने छह श्रेणियों में इंफोसिस पुरस्कार 2023 की घोषणा की।
विज्ञापन


इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति ने कहा "एक्सपर्ट्स ने मुझे बताया है कि चार ट्रेनर्स का एक सेट एक वर्ष में 100 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और 100 माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को ट्रेंड कर सकता है। हम इस पद्धति से हर साल 250,000 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और 250,000 माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने में सक्षम होंगे। ये प्रशिक्षित भारतीय शिक्षक पांच साल की अवधि में खुद भी ट्रेनर बन सकते हैं।"

मूर्ति ने कहा, "हमें प्रत्येक रिटायर्ड शिक्षक के लिए प्रति वर्ष लगभग 100,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना चाहिए। इस बीस-वर्षीय कार्यक्रम में प्रति वर्ष एक बिलियन अमेरिकी डॉलर और बीस वर्षों के लिए 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च आएगा। हमारा देश जल्द ही पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद का लक्ष्य बना रहा है। ऐसे में मुझे यह कोई बड़ा वित्तीय बोझ नहीं लगता।''

उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि यह महंगा है, तो आपको हार्वर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डेरेक बोक के शब्द याद करने चाहिए। उन्होंने कहा था, "If you think education is expensive, try ignorance"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें