फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आएगी छठी कट ऑफ, 18 जुलाई को होगी जारी

Sat, 14 Jul 2018 11:07 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को पांचवीं कट ऑफ के दाखिले समाप्त हो गए। इसके के बाद भी कॉलेजों में सभी श्रेणियों समेत लगभग पांच हजार सीटें खाली हैं। ऐसे में डीयू प्रशासन ने छठी कट ऑफ निकालने की घोषणा कर दी है। यह 18 जुलाई को जारी की जाएगी। 

इस कट ऑफ के आधार पर 18 से 20 जुलाई तक दाखिले होंगे। इससे पहले 16 व 17 जुलाई को एक स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। इसमें जो छात्र आवेदन करने से चूक गए वह अपनी श्रेणी में परिवर्तन करना चाहें तो ऐसा करके दाखिला ले सकेंगे।  
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्लयूडी, कश्मीरी विस्थापित, वार्ड कोटे, अल्पसंख्यक (सिख), शहीद सैनिकों के बच्चों को अपनी श्रेणी में परिवर्तन करने का मौका देने जा रहा है। वह छात्र जो अपनी श्रेणी में आवेदन करने से चूक गए और अब श्रेणी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसमें सुधार कर सकते हैं। 

इसके लिए उन्हें 16 जुलाई व 17 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक मौका मिलेगा। सुधार करके वह छठी कट ऑफ में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे आवेदक पहले आ चुकी कट ऑफ में दाखिले केलिए दावा नहीं कर सकते। 
 
विज्ञापन

एनसीवेब में आवेदन नहीं किया, मिल सकेगा दाखिला 

ऐसे छात्र जो कि दाखिला रद कराने या अन्य किसी कारण वश चौथी कट ऑफ तक दाखिला नहीं ले सके, वह छात्र भी छठी कट ऑफ में में दाखिला ले सकेंगे। दाखिले के लिए जरुरी है कि वह कट ऑफ में जगह बना रहे हों।   

डीयू ने एनसीवेब में दाखिले के लिए भी छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की है। ऐसी छात्राएं जो दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन पंजीकरण केलिए समय एनसीवेब में आवेदन करने से चूक गई वह भी अब एनसीवेब में दाखिला ले सकेंगी।

दाखिले के लिए कट ऑफ में जगह बनाना व सीट की उपलब्ध अनिवार्य होगी। वहीं एनसीवेब में जिन छात्राओं का दाखिला मंजूर हो गया लेकिन वह तय समय में फीस जमा नहीं करा पाई, उन्हें अब फीस जमा कराने मौका मिलेगा। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें