फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission: साल में दो बार प्रवेश देंगे छह केंद्रीय विश्वविद्यालय; मंत्री सुकांत मजूमदार ने दी जानकारी

Wed, 04 Dec 2024 06:35 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Admission: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है। हालांकि, साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देना एचईआई के लिए वैकल्पिक है।
 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Admission: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने साल में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है। राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों ने अपनाई नीति

मंत्री ने बताया कि छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों - केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय और नागालैंड विश्वविद्यालय - ने वर्ष में दो बार प्रवेश देने की नीति अपनाई है।
विज्ञापन

चुनना वैकल्पिक है

मजूमदार ने कहा, "विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों (एचईआई) को साल में दो बार जुलाई/अगस्त और जनवरी/फरवरी में छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति देने की नीति को मंजूरी दे दी है। हालांकि, साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देना एचईआई के लिए वैकल्पिक है, जो इस तरह के द्विवार्षिक प्रवेश को संभालने के लिए उनकी तैयारी पर निर्भर करता है।"

उन्होंने कहा, "इच्छुक उच्च शिक्षण संस्थान को साल में दो बार छात्रों को प्रवेश देने की नीति से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए सावधानीपूर्वक योजना तैयार करनी होगी, जिसमें सेमेस्टर परीक्षाओं की योजना भी शामिल है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें