फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Menstrual Leave: सिक्किम विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल, छात्राओं को एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की अनुमति दी

Sat, 07 Dec 2024 04:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Menstrual Leave: एक सराहनीय पहल करते हुए सिक्किम विश्वविद्यालय ने छात्राओं को हर महीने एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की अनुमति दी है। 
 
विज्ञापन
Menstrual Leave - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sikkim University: सिक्किम विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना के अनुसार छात्राओं को हर महीने एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की अनुमति दी है। सिक्किम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार लक्ष्मण शर्मा ने पिछले महीने सिक्किम विश्वविद्यालय छात्र संघ (एसयूएसए) द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद 4 दिसंबर को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने कहा, "कुलपति ने सिक्किम विश्वविद्यालय की छात्राओं/महिलाओं को विश्वविद्यालय परीक्षाओं के अलावा महीने में एक दिन की मासिक धर्म छुट्टी की अनुमति दी है।"

उन्होंने कहा कि ली गई छुट्टी को परीक्षा के उद्देश्य से एक सेमेस्टर में आयोजित कक्षाओं में अनिवार्य 75 प्रतिशत उपस्थिति मानदंड के साथ समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें