फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय : विशेषज्ञों से जानिए करियर में सही कोर्स का चुनाव कैसे करें

सार

मेधावी छात्रों की प्रतिभा के सम्मान हेतु विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों की ट्यूशन फीस 100 फीसदी तक माफ की जा रही है। इतना ही नहीं शहीदों, सैन्य कर्मियों, कोरोना वारियर्स आदि के पुत्र - पुत्री को भी विशेष स्कॉलरशिप दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय - फोटो : SRMU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में लगभग सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न स्नातक परास्नातक तथा डिप्लोमा पाठयक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों को लुभाने हेतु विज्ञापनों के माध्यम से संस्थान अपने यहा संचालित कोर्सों को प्रचारित कर रहे है। इस समय सभी छात्र - छात्राओं को बहुत सोच - विचार के पश्चात ही अपनी उच्च शिक्षा की दिशा तय करनी चाहिए। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की प्रबल संस्तुति है कि निम्न बातों का ध्यान रखते हुए एक सही कोर्स एवं संस्थान का चयन करें। 

  • सर्वप्रथम एक प्रोफेशनल कोर्स चुनते वक्त यह जरूर समझना चाहिए कि भविष्य में उक्त कोर्स को करने से कितना लाभ मिलेगा।
  • कोर्स एवं संस्थान का चुनाव करते समय अच्छे से जांच पड़ताल करनी चाहिए। मान्यता, शिक्षण प्रणाली, शिक्षकों का विवरण, इंडस्ट्री इंटरफेस तथा प्लेसमेंट आदि के बारे में पुख्ता जानकारी हासिल करें। 
  • कोर्स का चयन अपनी रूचि एवं क्षमता के अनुसार करें न कि केवल किसी क्षेत्र की डिमांड को देखकर।
  • रूचिनुसार चुना गया साधारण कोर्स भी आपको सफल बना सकता है, जबकि गलत तरीके से चुने गया प्रोफेशनल कोर्स भी आपको अपेक्षित परिणाम नहीं देगा।
  • अंत में सबसे जरूरी बात कि किसी भी संस्थान अथवा कोर्स का चयन अपन मित्रों आदि की देखा - देखी न करें।
  • श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय ने अल्प समय में ही इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्किटेक्चर, बायोटेक्नोलॉजी, इंफाेरमेशन टेक्नोलॉजी, लॉ, जर्नलिज्म, एग्रीकल्चर, बी.एड, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, मैनेजमेंट एवं पॉलीटेक्निक आदि क्षेत्रों में सफलता के नए सोपान स्थापित किए है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के अनुसार सफलता का आधार निम्न बिंदुओं पर किया जाने वाला सतत कार्य है –

1. सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चुनाव
विश्वविद्यालय के संस्थापकों का यह दृढ़ विश्वास है कि एक श्रेष्ठ शिक्षक ही एक छात्र का उत्तम भविष्य का निर्माण करते है। उनकी सोच विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के रूप में परिलक्षित होती है। विभिन्न संकायों में कार्यरत यह शिक्षक आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एनएलयू आदि देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों से अर्थ है।
 
2. इंडस्ट्री आधारित पाठ्यक्रम
श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां Congnizant, TCS, Wipro, SAP, IBM, JBM आदि दिग्गज कंपनियों के साथ शिक्षा, अनुसंधान एवं छात्रों के प्लेसमेंट हेतु मिलकर कार्य किया जा रहा है। यहां का इंडस्ट्री इंटरफेस विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी को सिखाने का अवसर देता है। इतना ही नहीं, यहां आयोजित होने वाली वर्कशॉप, गेस्ट लेक्चर, फील्ड विजिट छात्रों के कौशल विकास (Skill Development)  में अत्यंत उपयोगी है।
 

3. शिक्षण एवं अध्ययन के नवीन तरीके
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, लैब आधारित शिक्षण प्रणाली, अनुसंधान आधारित अध्यापन एवं सतत परीक्षण प्रणाली द्वारा विश्वविद्यालय अपने छात्र - छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक मापदंडों पर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर कर रहा है। उक्त कारणों से ही विश्वविद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में अमेजन, टीसीएस, कॉग्निजेंट, सैप, डाइकिन, टाटा स्टील, बॉश, जेबीएम, पीरामल, रिलायंस डिजिटल, बायजू, इंफोसिस, नागार्जुन कंस्ट्रक्शंस, रायल एनफील्ड आदि अनेकों प्रतिष्ठित कंपनियों में हर साल कैंपस प्लेसमेंट पाते हैं।
विज्ञापन

मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजनाएं
विश्वविद्यालय का ध्येय समाज के सभी वर्गों तक उच्च शिक्षा को पहुंचाना है। मेधावी छात्रों की प्रतिभा के सम्मान हेतु विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों की ट्यूशन फीस 100 फीसदी तक माफ की जा रही है। इतना ही नहीं शहीदों, सैन्य कर्मियों, कोरोना वारियर्स आदि के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनके पुत्र - पुत्री को भी विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही हैं। 

करियर से जुड़ी अन्य जानकारी हेतु क्लिक करें https://srmu.ac.in/WelcomeToOnlineAddForm.aspx अथवा कॉल करें 18001026004 पर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें