स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने जानकारी दी कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एनसीईआरटी को पत्र लिखा था, जिसमें 12वीं राजनीति विज्ञान की किताब में श्रीआनंदपुर साहिब प्रस्ताव को लेकर सदंर्भित विवादित सामग्री को हटाने की मांग की गई थी। जिसे एक्सपर्ट कमेटी ने स्वीकार कर लिया गया है।
वीर सावरकर का चैप्टर जोड़ा गया
वहीं, मोहम्मद इकबाल का चैप्टर हटाकर, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर से जुड़े चैप्टर को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने पर उनके प्रपौत्र रंजीत सावरकर ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह बेहद अच्छा और स्वागत योग्य कदम है।