फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में लगी धारा 52, हटाए गए कुलपति नरेंद्र धाकड़

Mon, 24 Jun 2019 06:00 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में धारा 52 लागू की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। प्रबंधन में गड़बड़ियों की जांच के दौरान विभाग ने विवि के खिलाफ शिकायतों को सही पाया। अब विवि पर कार्रवाई करते हुए कुलपति नरेंद्र धाकड़ को हटा दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, विवि पर CET Group D परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप है। इस आरोप के बाद सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा निरस्त भी कर दी गई थी।

मध्य प्रदेश शासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार सरकार ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) इंदौर के कार्यकलापों एवं कुप्रबंध के संबंध में उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट तथा सामग्री के आधार पर मप्र विश्वविद्यालय, 1973 (क्रमांक 22 सन 1973 ) की धारा 52 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए उक्त अधिनियम की तृतीय अनुसूची में विनिर्दिष्ट उपांतरणों के अध्यधीन रहते हुए अधिनियम की धारा 13, 14, 20 से 25, 40, 47, 48, 54, 67 के उपबंध 24 जून 2019 से लागू कर दिए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी की पसंद से ही नये कुलपति का नाम तय किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के नये कुलपति के रूप में प्रो. एसपी सिंह और प्रो. अशोक शर्मा के नाम सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें