फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन बुक एग्जाम : दिव्यांग छात्रों के लिए करनी होगी लिपिक की व्यवस्था

Sat, 06 Jun 2020 07:13 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के यूजी-पीजी के दिव्यांग छात्र, ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) में लिपिक (स्क्राइब) का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉलेज व विभागों को दिव्यांग छात्रों के लिए लिपिक की व्यवस्था करने में मदद करनी है। इसके लिए छात्रों को कॉलेज व विभाग के माध्यम से अनुरोध भेजना होगा। कोरोना महामारी के बीच छात्रों को अपने लिए लिपिक की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि कोविड-19 के कारण डीयू इस बार सभी अंतिम वर्ष के अंडर ग्रेजुएट (यूजी) व पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) छात्रों के लिए एक जुलाई से ओबीई प्रारूप में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा डीन विनय गुप्ता के अनुसार दिव्यांग छात्रों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं। उनके लिए परीक्षा की समयावधि पांच घंटे के साथ लिपिक की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

छात्र, लिपिक को अपने साथ कॉमन सर्विस सेंटर पर भी परीक्षा के लिए ले जा सकेंगे। मालूम हो कि जिन छात्रों के पास इंटरनेट की व्यवस्था नहीं है या नेटवर्किंग की दिक्कत है वह सरकारी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर परीक्षा दे सकते हैं। डीयू का समान सहायता प्रकोष्ठ सेल, दिव्यांग छात्रों की हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन


लेकिन यह केवल उन्हीं छात्रों के लिए संभव हो सकेगा जो कि दिल्ली में होंगे। कॉलेज प्रिंसिपलों का कहना है कि उन छात्रों की तो मदद की जा सकती है जो दिल्ली में हैं, लेकिन बाहरी राज्यों में अपने घरों को जा चुके छात्रों की मदद कर पाना मुश्किल होगा। उन्हें स्क्राइब की व्यवस्था खुद करनी होगी। वहीं उन दृष्टि बाधित छात्रों को भी दिक्कत होगी जो कि छोटे शहरों या गांवों में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें