यह निर्णय सावंत की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सावंत के पास शिक्षा मंत्रालय भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य कक्षाओं को फिर से शुरू करने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही स्कूल बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन मोड में शिक्षा दी जा रही है। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी थी। हालांकि, केंद्र ने इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकारों के निर्णय पर छोड़ दिया था।
कई राज्यों में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खालो गया है। जबकि, कई राज्यों ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अभी स्कूल को बंद ही रखा है। हालांकि, जिन राज्यों में स्कूलों को फिर से खोला गया है, वहां छात्रों को स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य है।