महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 27 जनवरी से फिर से स्कूलों को खोले जाएगा। यहां के ग्रामीण इलाकों में पांचवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों को 27 जनवरी से फिर से खोला जाएगा। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के लिए पिछले साल मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं, जिन्हें अब धीरे-धीरे फिर से खोला जा रहा है।जिला संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्रम विद्यालयों सहित सभी माध्यमों के स्कूलों को 27 जनवरी से फिर से खोलने के निर्देश जारी किए हैं, जो पिछले 10 महीनों से कोरोना की वजह से बंद हैं।