फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ठाणे जिले के ग्रामीण भागों में 27 जनवरी से खुलेंगे 5वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल

Sat, 23 Jan 2021 03:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 27 जनवरी से फिर से स्कूलों को खोले जाएगा। यहां के ग्रामीण इलाकों में पांचवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूलों को 27 जनवरी से फिर से खोला जाएगा। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के लिए पिछले साल मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं, जिन्हें अब धीरे-धीरे फिर से खोला जा रहा है।जिला संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्रम विद्यालयों सहित सभी माध्यमों के स्कूलों को 27 जनवरी से फिर से खोलने के निर्देश जारी किए हैं, जो पिछले 10 महीनों से कोरोना की वजह से बंद हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021 Registration: जेईई मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे भरें फॉर्म

सूबे की सरकार ने पिछले हफ्ते संबंधित क्षेत्रों में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए पांचवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया था। ठाणे के ग्रामीण इलाके के स्कूलों को छोड़कर अन्य स्कूलों को पिछले हफ्ते से ही खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CGBSE Date Sheet 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं का टाइम टेबल


अब ठाणे के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को भी 27 जनवरी से खोल दिया जाएगा। जबकि, जिले के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों को खोलने को लेकर अलग से निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। छात्र जब तक कक्षा में बैठने के लिए अभिभावकों की लिखित सहमति नहीं लाएंगे, तब तक उनको कक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें