फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Time Change: इस राज्य में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, दो अप्रैल से सुबह लगेगी क्लासेस

Thu, 20 Mar 2025 11:21 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha School Time Change: राज्य में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण 2 अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह की क्लासेस आयोजित करने का ऐलान किया है। यह कदम बच्चों को तेज गर्मी से बचाने और शिक्षा का नियमित समय सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Time Change: ओडिशा सरकार ने राज्य में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण 2 अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह की क्लासेस आयोजित करने का ऐलान किया है। यह कदम बच्चों को तेज गर्मी से बचाने और शिक्षा का नियमित समय सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वर्तमान में चल रही स्कूल परीक्षाएं 27 मार्च को समाप्त हो जाएंगी और इसके बाद 2 अप्रैल से स्कूलों में सुबह की क्लासेस शुरू होंगी।
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों को भी गर्मी के मौसम में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चलाने का निर्देश दिया गया है। पुजारी ने कहा, “राज्य के कई इलाकों में पहले ही तापमान बढ़ने लगा है और यह स्थिति सामान्य से एक महीने पहले ही देखने को मिल रही है। बौध, संभलपुर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, बलांगीर और सुंदरगढ़ जैसे जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, तटीय क्षेत्र में भी उमस बढ़ी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष सरकार ने स्थानीय जिलों के कलेक्टर्स को हीटवेव से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार दिया है, ताकि उन्हें सरकार से मंजूरी का इंतजार किए बिना तुरंत कार्यवाही की जा सके।

ओडिशा के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ा

पिछले 24 घंटे में ओडिशा के पश्चिमी क्षेत्र में बोलांगीर में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा टीटलागढ़ में 40.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 40.8 डिग्री और सुंदरगढ़ में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने IMD द्वारा ओडिशा के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें भद्रक, झारसुगुड़ा, केओंजहरगढ़, मयूरभंज, बालासोर और सुंदरगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही संबलपुर, देवगढ़, बौध, आंगुल और जाजपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें