मुख्य राउंड्स की समय-सारिणी:
| राउंड संख्या |
ऑफर देखने और निर्णय लेने की समयावधि |
स्वीकार करें और फ्रीज करें |
बनाए रखें और प्रतीक्षा करें |
अस्वीकार करें और प्रतीक्षा करें |
| राउंड 1 |
मई 13 (10:00 पूर्वाह्न) से मई 15 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां |
हां |
| राउंड 2 |
मई 20 (10:00 पूर्वाह्न) से मई 22 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां |
हां |
| राउंड 3 |
मई 27 (10:00 पूर्वाह्न) से मई 29 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां/नहीं* |
हां |
| राउंड 4 |
जून 02 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 04 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां/नहीं* |
हां |
| राउंड 5 |
जून 08 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 10 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
नहीं |
हां |
COAP 2025: ऑफर स्वीकृति के नियम और चयन विकल्प
यदि किसी उम्मीदवार ने पिछले दो राउंड्स में एक ही ऑफर (समान संस्थान और समान कार्यक्रम) के लिए "रिटेन एंड वेट" (बनाए रखें और प्रतीक्षा करें) विकल्प का दो बार चयन किया है, तो तीसरी बार यह विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
राउंड 1 से 4 के लिए विकल्प
इन राउंड्स में उम्मीदवार के पास निम्नलिखित तीन विकल्प होंगे:
- स्वीकार करें और फ्रीज करें (Accept & Freeze) – ऑफर को स्वीकार करके आगे के राउंड्स में भाग नहीं लेना।
- रिटेन एंड वेट (Retain & Wait)- ऑफर को बनाए रखते हुए बेहतर ऑफर की प्रतीक्षा करना (लेकिन एक ही ऑफर के लिए इसे दो बार से अधिक नहीं चुना जा सकता)।
- अस्वीकार करें (Reject)- ऑफर को अस्वीकार करना और अगले राउंड्स में नए ऑफर का इंतजार करना।
जरूरी शर्त
- "रिटेन एंड वेट" विकल्प को हर ऐसे राउंड में चुनना होगा जहां यह उपलब्ध है।
- यदि किसी राउंड में उम्मीदवार कोई भी निर्णय नहीं लेता है, तो उस राउंड के सभी ऑफर स्वचालित रूप से अस्वीकृत माने जाएंगे और वे भविष्य के राउंड में उपलब्ध नहीं होंगे।
राउंड 5- निर्णायक राउंड
- स्वीकार करें और फ्रीज करें (Accept & Freeze)- ऑफर को स्वीकार करके प्रक्रिया समाप्त करना।
- अस्वीकार करें (Reject)- ऑफर को ठुकराना और किसी अन्य विकल्प पर विचार न करना।
अतिरिक्त निर्णायक राउंड्स की समय-सारिणी:
| राउंड संख्या |
ऑफ़र देखने और निर्णय लेने की समयावधि |
स्वीकार करें और फ्रीज करें |
अस्वीकार करें |
| राउंड 6 |
जून 15 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 17 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां |
| राउंड 7 |
जून 21 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 23 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां |
| राउंड 8 |
जून 27 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 29 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां |
| राउंड 9 |
जुलाई 03 (10:00 पूर्वाह्न) से जुलाई 05 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां |
| राउंड 10 |
जुलाई 09 (10:00 पूर्वाह्न) से जुलाई 11 (09:00 पूर्वाह्न) |
हां |
हां |
निर्णायक राउंड्स (Round 6 - 10) के नियम
- स्वीकार करें और फ्रीज करें (Accept & Freeze) – ऑफर को स्वीकार करके आगे की प्रक्रिया को समाप्त करना।
- अस्वीकार करें (Reject)- ऑफर को ठुकराना और भविष्य में किसी भी अन्य ऑफर के लिए पात्रता समाप्त करना।
राउंड 9 के बाद जारी रखने वाले IITs
जिन IITs ने COAP प्रक्रिया को राउंड 9 के बाद भी जारी रखने का निर्णय लिया है, वे उम्मीदवारों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करेंगे।