Lohri Holiday 2025: लोहड़ी का त्योहार अब करीब है और इस दिन की छुट्टी को लेकर दिल्ली, यूपी, नोएडा और गाजियाबाद के छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 13 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में लोहड़ी पर छुट्टी का क्या हाल है।
दिल्ली में लोहड़ी पर स्कूलों की छुट्टी (Lohri Holiday In Delhi Schools 2025)
दिल्ली में सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक निर्धारित किया गया है। इसका मतलब है कि 13 जनवरी 2025 को लोहड़ी पर दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी रहेगी और स्कूल 15 जनवरी से फिर से खुलेंगे।
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लोहड़ी की छुट्टी (Lohri Holiday In UP Schools 2025)
उत्तर प्रदेश में भी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक रहेगा। इसलिए, यूपी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। इस दौरान छात्र अपने परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेंगे और 15 जनवरी को स्कूल फिर से खुलेंगे।
गाजियाबाद और नोएडा में लोहड़ी पर स्कूलों की स्थिति (Lohri Holiday In Ghaziabad and Noida Schools 2025)
गाजियाबाद और नोएडा में भी शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक रहेगा। इन क्षेत्रों के स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 13 जनवरी को छुट्टी होगी।
लोहड़ी का पर्व और इसकी खासियत
लोहड़ी जो मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर उसकी परिक्रमा करते हैं और तिल, गुड़, मूंगफली जैसी चीजें आग में अर्पित करते हैं। पंजाबी लोकगीत, भांगड़ा-गिद्दा नृत्य और पारंपरिक पोशाक इस त्योहार को और भी खास बनाते हैं।