Delhi School Holiday: दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है और इसको लेकर राजधानी में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसके चलते कई छात्रों और अभिभावकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 5 फरवरी को दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।
क्या 5 फरवरी को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे?
वर्तमान में दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन स्कूलों के बंद रहने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि सरकारी स्कूलों में छुट्टियां हो सकती हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से इस पर एक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
चुनाव के दिन सरकारी कार्यालयों की छुट्टियां
डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अनुसार, केंद्रीय सरकार के कार्यालय उन क्षेत्रों में बंद रहेंगे जहां राज्य विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर देना है।
प्रदूषण के कारण पहले से ही छुट्टियां
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण इस वर्ष स्कूलों में पहले ही छुट्टियां कई बार घोषित की जा चुकी हैं। GRAP 3 दिशानिर्देशों के तहत, कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड लर्निंग अपनाने की सलाह दी गई थी, ताकि छात्र ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं के बीच चयन कर सकें।
अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग से जुड़े रहें, ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान स्कूल बंद होने से संबंधित नई घोषणाओं की जानकारी मिल सके।