फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Holiday: दिल्ली एनसीआर में ठंड और प्रदूषण के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, हाइब्रिड मोड में होगी क्लास

Thu, 16 Jan 2025 11:19 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

School Holiday: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने 10वीं और 12वीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं को हाइब्रिड मोड में संचालित करने का आदेश जारी किया है। वहीं गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के लिए 18 जनवरी तक पहले से छुट्टियां निर्धारित हैं।
विज्ञापन
School Holiday in Delhi NCR - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Holiday in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में जारी ठंड के प्रभाव के कारण स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई अब अगले आदेश तक 10 बजे से शुरू होगी। वहीं, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के लागू होने के कारण स्कूलों में कक्षाएं हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में संचालित की जाएंगी। शीतकालीन अवकाश के बाद कक्षाएं शुरू होनी थीं, लेकिन प्रदूषण के कारण नौवीं और 11वीं कक्षा की कक्षाएं भी अब हाइब्रिड मोड में चलेंगी।

2 दिन की छुट्टी का एलान 

गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ठंड के पूर्वानुमान के बाद 16 और 17 जनवरी को छुट्टी का फैसला लिया है। इसके बाद 18 जनवरी को शनिवार और 19 जनवरी को रविवार है। ऐसे में स्कूल 20 जनवरी तक खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी तक स्कूल बंद (Ghaziabad School Holiday)

गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के स्कूल पहले से 18 जनवरी तक बंद हैं, जबकि कक्षा 9 से 11 की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित हो रही हैं। यह कदम बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों की सेहत को प्रभावित न किया जाए। इसी बीच, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी स्कूल 15 दिन की छुट्टियों के बाद फिर से खुल गए हैं।

यूपी के कई स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां (UP School Closed)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों ने भीषण शीतलहर के कारण छात्रों के लिए स्कूल बंद (UP School Holiday) करने की घोषणा की है। बरेली में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बुधवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी और परिषदीय स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसी तरह बदायूं में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 15 और 16 जनवरी को दो दिन के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। शाहजहांपुर में भी इसी तरह का आदेश जारी कर आठवीं कक्षा तक के स्कूल 16 जनवरी तक बंद रखे गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें