फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: मकर संक्रांति के कारण बढ़ा ट्रैफिक, 15 जनवरी को यूपी के इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 14 Jan 2025 08:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर यातायात की आवाजाही के मद्देनजर 15 जनवरी को यूपी के प्रयागराज में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जनवरी को जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक शारीरिक कक्षाएं स्थगित रहेंगी। 
 
विज्ञापन
School Closed tomorrow - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Holiday In UP: यूपी के प्रयागराज में मकर संक्रांति की वजह से बढ़ते यातायात के कारण स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक की शारीरिक कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। मकर संक्रांति पर यातायात की आवाजाही के मद्देनजर 15 जनवरी को सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की शारीरिक कक्षाएं स्थगित रहेंगी। उस दिन ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के जिलाधिकारी के आदेश के बाद, कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 15 जनवरी का अवकाश रहेगा। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में मकर संक्राति पर्व के उपरान्त यातायात की सुविधा के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज के कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय एवं समस्त बोर्ड से मान्यता/सहायता प्राप्त अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालयों में दिनांक 15.01.2025 को अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन आनलाइन किया जायेगा। उक्त आदेश का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें