भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 01, 04 और 06 नवंबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/पीओ/2023-24/19 के तहत प्रोबेशनरी अधिकारियों के लिए कुल 2000 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एसबीआई की तरफ से तीन चरण की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
एसबीआई पीओ 2023-24 के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण यानी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में अर्हता प्राप्त करनी होगी। जो उम्मीदवार 1, 4 और 6 नवंबर 2023 को आयोजित एसबीआई पीओ चरण 1 राउंड में उपस्थित हुए थे, उनके एसबीआई पीओ प्रारंभिक परिणाम 2023 को आधिकारिक तौर पर 21 नवंबर 2023 को www.sbi.co.in पर घोषित कर दिया गया है।