भारत संचार निगम लिमिटेड टेलीकॉम ने ऑपरेटर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं।आपको बता दें, कि टेलीकॉम ऑपरेटर परीक्षा 17 मार्च 2019 को आयोजित की जाएगी। बीएसएनएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टेलीकॉम ऑपरेटर परीक्षा 2019 के लिए प्रवेश पत्र को अपडेट कर दिया है। बीएसएनएल टेलीकॉम ऑपरेटर परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। अपने परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तिथि, समय की जानकारी के लिए बीएसएनएल टेलीकॉम ऑपरेटर परीक्षा 2019 के प्रवेश पत्र पर अंकित है, उसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।