फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alipurduar University: सारिक के चौधरी बने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय के कुलपति, सीएम ने दी बधाई

Fri, 20 Dec 2024 07:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

West Bengal: राजीव गांधी विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश के प्रोफेसर सारिक के. चौधरी को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को चौधरी को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।
 
विज्ञापन
Prof. Sarik K Chaudhuri - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Alipurduar University: अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सारिक के. चौधरी को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। सामाजिक-सांस्कृतिक नृविज्ञान में विशेषज्ञता रखने वाले चौधरी आरजीयू के नृविज्ञान विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने भोपाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन से की है पढ़ाई

प्रोफेसर सारिक के. चौधरी ने लंदन में स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस) में अपनी पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप की। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को चौधरी को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

एक्स पर एक पोस्ट में, सीएम ने कहा, "यह अरुणाचल प्रदेश और राजीव गांधी विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि प्रोफेसर सरित के चौधरी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में अपनी नई भूमिका निभा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "अनसंग हीरोज प्रोजेक्ट के प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में, जिसने हमारे देश के इतिहास को आकार देने वाले विस्मृत देशभक्तों को प्रकाश में लाया, प्रोफेसर चौधरी ने शिक्षा जगत और समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रोफेसर चौधरी को भविष्य में बड़ी सफलता की शुभकामनाएं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें