फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं बने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, कैंपस प्लेसमेंट में सुनहरा मौका

Wed, 11 Jul 2018 08:01 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
Sanskriti university
विज्ञापन
संस्कृति यूनिवर्सिटी के एमएससी इंडस्ट्रियल कैमेस्ट्री, एमएससी एग्रीकल्चर और एमएससी बायोटेक के छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार सात जून का दिन सफलता की सौगात लेकर आया। युग ग्रुप कंपनीज की मशहूर युग फार्मास्युटिकल कंपनी ने कैम्पस प्लेसमेंट में संस्कृति यूनिवर्सिटी के पांच छात्र-छात्राओं को मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर सलेक्ट कर लिया। कैंपस प्लेसमेंट में जिन छात्र-छात्राओं को मौका मिला, उनके नाम दाऊदयाल, दीपशिखा सिकरवार, रितु मावई, भगत सिंह और वीरपाल सिंह चौधरी है।
विज्ञापन


युग फार्मास्युटिकल दवा निर्माण के क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी है। नई दिल्ली की इस कंपनी के अधिकारी जब संस्कृति यूनिवर्सिटी के कैंपस में आए तो संस्थान के एमएससी इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, एमएससी बायोटेक और एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू हुए। 

युग फार्मास्युटिकल के पदाधिकारियों ने सबसे पहले छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली के बारे में बताया और उसके बाद लिखित परीक्षा ली। इसके बाद छात्रों की कम्प्यूटर नॉलेज परखी गई और अंत में इंटरव्यू लिया गया। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने पांच छात्र-छात्राओं को बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सलेक्ट कर लिया। 
विज्ञापन


कंपनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट में निदेशक वित्त अर्चा जैन, सीईओ संजय कुमार शर्मा, रीजनल मैनेजर सद्दाम हुसैन, एरिया सेल्स मैनेजर हरेंद्र रावत और बिजनेस एग्जीक्यूटिव अजय कुमार ने हिस्सा लिया। कंपनी के सीईओ संजय कुमार शर्मा ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में हो रहे विकास के कारण मेडिसिन मार्केट भी काफी तरक्की कर रहा है। आज दवा निर्माण के क्षेत्र में भारतीय कम्पनियां देश ही नहीं विदेश में भी अपनी गुणवत्ता की छाप छोड़ रही हैं। 

संस्कृति यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सचिन गुप्ता, उप कुलाधिपति राजेश गुप्ता, कार्यकारी निदेशक पी.सी. छाबड़ा, कुलपति डा. राणा सिंह, प्रति-कुलपति डा. अभय कुमार ने इस सफलता पर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की इस सफलता पर कुलाधिपति सचिन गुप्ता और उप कुलाधिपति राजेश गुप्ता ने कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने इस साल अपनी प्रतिभा से बड़ी-बड़ी कंपनियों में जगह बनाकर कीर्तिमान रचा है। छात्रों की इस सफलता से संस्थान की शानदार शैक्षणिक गतिविधियों के स्पष्ट संकेत मिलते हैं। संस्कृति यूनिवर्सिटी बदलते समय के अनुसार छात्रों को शिक्षा दे रही है, जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है। 

हेड कार्पोरेट रिलेशन आरके. शर्मा का कहना है कि शिक्षा पूरी करने से पहले ही बड़ी कम्पनियों में जॉब मिलने की मुख्य वजह संस्कृति यूनिवर्सिटी में दी जा रही हाईटैक एजुकेशन है। उन्होंने कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी कैंपस प्लेसमेंट से पहले छात्रों के प्लस और माइनस दोनों पर फोकस करती है। कैंपस प्लेसमेंट से पहले छात्रों को तैयारी कराई जाती है, जिससे कि वे टेस्ट और इंटरव्यू के दौरान आत्मविश्वास से भरे रहें। इसी प्रेक्टिस का नतीजा है कि संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर जॉब हासिल कर रहे हैं। मैनेजर कार्पोरेट रिलेशन तान्या उपाध्याय का कहना है कि हर स्टूडेंट में कुछ न कुछ खास बात होती है। खुशी की बात है कि यहां लगातार बड़ी-बड़ी कंपनियां न केवल प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं बल्कि यहां के छात्र-छात्राओं को जॉब भी ऑफर कर रही हैं। 
विज्ञापन


-Advertorial
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें