फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए प्रतियोगी परीक्षाओं के सैंपल पेपर

Mon, 22 Sep 2014 03:27 PM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इतिहास
विज्ञापन


1    व्यक्तिगत सत्याग्रह में विनाबा भावे को पहला सत्याग्रही चुना गया था, इसके अलावा दूसरा सत्याग्रही कौन था?
उत्तर पंडित जवाहरलाल नेहरू
1    भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान 'फ्री इंडियन लीजन' नामक सेना किसने बनाई थी?
उत्तर सुभाष चंद्र बोस
1    ब्रिटिश काल के दौरान कौनसे ऐक्ट से उभरी सार्वजनिक विरोधी लहर के कारण जलियांवाला बाग जनसंहार की घटना घटी थी?
उत्तर रौलेट एक्ट
1    बोध गया में स्थित उस बोधिवृक्ष को किस शासक द्वारा कटवाया गया था, जिसके नीचे बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था?
उत्तर गौड़ के राजा शशांक
1    गुप्त काल में किस शासक को उसकी सैन्य कुशलता एवं कुशल प्रशासन के लिए 'भारत का नेपोलियन' कहा गया है?
उत्तर समुद्र गुप्त
1    गुप्त शासकों से मुक्त होने के बाद 'वल्लभी' में किस वंश के शासकों ने अपनी स्वतंत्र सत्ता स्थापित की थी?
उत्तर मैत्रक वंश
1    महाराष्ट्र में मुंबई के समीप स्थित एलीफेंटा की गुफाओं में किस वंश के शासकों ने 'उमा-महेश-गुहा' मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर राष्ट्रकूट
1    ''महमूद गजनवी ने भारत की समृद्धि को पूर्णत: समाप्त कर दिया तथा आश्चर्यजनक रूप से उसका उत्पीडऩ किया जिससे हिंदू जाति त्रस्त हो गई' यह कथन किसका है?
उत्तर अलबरूनी
1    'मुंबइयान' नामक पद्य शैली के जन्मदाता बाबर ने अपनी आत्मकथा 'तुजुके बाबरी' किस भाषा में लिखी?
उत्तर तुर्की में
1    अकबर के समय लिखे गए फारसी एवं संस्कृत भाषा के कोश 'फारसी प्रकाश' की रचना किसने की थी?
उत्तर पद्म शंकर
भूगोल
1    अंतरिरक्ष यान छोड़े जाने वाला स्थान केप केनैवेरल किस तट पर स्थित है?
उत्तर फ्लोरिडा
1    गुरु शिखर पर्वत चोटी कौन-से राज्य में अवस्थित है?
उत्तर माउंट आबू (राजस्थान)
1    उत्तराखंड में टिहरी बांध परियोजना का निर्माण कार्य कब आरंभ हुआ था?
उत्तर सन् 1978 में
1    भारत के किस राज्य को प्राय: चक्रवात (साइक्लोन) का सामना करना पड़ता है?
उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा
1    चेन्नई शहर को जल की आपूर्ति किस नदी द्वारा की जाती है?
उत्तर कावेरी
1    भूकंपों का प्रभाव महाद्वीपीय भागों के अतिरिक्त महासागरीय भागों पर भी पड़ता है और इससे महासागरों में भयंकर लहरें उत्पन्न हो जाती है। इन लहरों को किस नाम से जाना जाता है?
विज्ञापन

उत्तर तूफानी तरंगे
1    क्राकाटोआ ज्वालामुखी द्वीप किस द्वीप समूह में स्थित है?
उत्तर स्पै्रटली द्वीप समूह
1    ऑस्ट्रेलिया की दो प्रसिद्ध खानें कालगूर्ली तथा कूलगार्डी से किस धातु का उत्खनन किया जाता है?
उत्तर सोना
1    महासागरीय एवं सागरीय भागों में लवणता की समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर आइसोसैलाइन
1    कॉसमस (ष्टशह्यद्वशह्य), पांच खंडों में प्रकाशित एक प्रसिद्ध भौगोलिक ग्रन्थ है। इस गं्रथ के लेखक कौन हैं?
उत्तर अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट

राजव्यवस्था
1    किस देश के संविधान संशोधन विधेयक द्वारा दलबदल संबंधी प्रावधानों को संशोधित किया गया है?
उत्तर फ्रांस
1    देश में गठित पहले सात सदस्यीय राष्ट्रीय वन आयोग का पहला अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर बी.एन. किरपाल
1    अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के क्रियान्वयन के तौर-तरीके समझाने के लिए किस समिति का गठन किया गया था?
उत्तर वीरप्पा मोइली समिति
1    लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वादानुवाद के लिए दिन का निर्धारण कौन करता है?
उत्तर लोकसभा अध्यक्ष
1    संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया है?
उत्तर 42वें संशोधन द्वारा
1    पोर्टफोलियों प्रणाली को संवैधानिक मान्यता किस अधिनियम द्वारा प्रदान की गई थी?
उत्तर भारतीय परिषद् अधिनियम 1861
1    भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के स्थगन संबंधी कार्यपालिका के अधिकारों को किस देश के संविधान से लिया गया है?
उत्तर जर्मनी के वीमर संविधान से

अर्थव्यवस्था
1    तेल क्षेत्र को सार्वजनिक कंपनियों के विलय से जुड़े मुद्दों पर विचार हेतु गठित समिति कौनसी थी?
उत्तर वी. कृष्णमूर्ति समिति
1    अर्थशास्त्र में ग्रेशम का नियम किससे संबंधित है?
उत्तर मुद्रा के चलन
1    शिवरामन समिति की रिपोर्ट में किस कृषि आगत का उल्लेख किया गया था?
उत्तर उर्वरक
1    जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने के बाद मजदूरी, आय एवं मूल्यों पर एक अध्ययन दल की नियुक्ति की थी। इस दल के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर एस. भूतलिंगम
1    राष्ट्रीय शेयर बाजार की स्थापना की संस्तुति किस समिति ने की थी, जिसके बाद 1992 में सरकार ने भारतीय औद्योगिक विकास बैंक को इस बाजार की स्थापना का कार्य सौंपा?
विज्ञापन

उत्तर फेरवानी समिति
1    जिन शेयरों के मूल्यों में भारी उतार-चढ़ाव नहीं होते हैं और उन शेयरों पर वर्तमान लाभ तथा पूंजीगत लाभ सामान्य दर से बढ़ता है, उसे क्या कहा जाता है?
उत्तर डिफेंसिव शेयर

विज्ञान और तकनीक
1    किस व्यक्ति ने भारी पानी की खोज की थी?
उत्तर एच.सी. उरे
1    किसे वर्ल्ड वाईड वेब (www) का आविष्कारक माना जाता है?
उत्तर टिम बर्नरस-ली
1    वायु प्रदूषण के कारण होने वाली अम्लीय वर्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व कौनसा होता है?
उत्तर सल्फ्यूरिक एसिड
1    भारत का पहला कंप्यूटराइज्ड रेलवे आरक्षण केंद्र किस रेलवे स्टेशन पर लगाया गया था?
उत्तर नई दिल्ली
1    भारत का पहला डीएनए रिजर्व किस स्थान पर स्थापित किया गया है?
उत्तर कोलकाता
1    दूध को दही में बदलते समय दुग्ध शर्करा एक जीवाणु द्वारा दुग्ध अम्ल में बदल जाता है। इस जीवाणु का क्या नाम है?
उत्तर लैक्टोबैसीलस  
1    भारतीय दूरदर्शन नेटवर्क के माध्यम से भारतीय दर्शकों तक पहंुचने वाला पहला विदेशी टीवी नेटवर्क कौनसा है?
उत्तर एम. टी.वी.
1    कैंसर जब अस्थिमज्जा पर आक्रमण करता है तो उसे क्या कहते है?
उत्तर ल्यूकोमिया

कला और संस्कृति
1    महान धार्मिक घटना, महामस्तकाभिषेक किससे संबंधित है और किसके लिए की जाती है?
उत्तर बाहुबली
1    भारतीय भाषाओं में हिंदी के बाद विश्व में कौनसी भाषा अधिकतम बोली जाती है?
उत्तर बंगला
1    'सिंध का बाग' या 'मृतकों का टीला' हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया है?
उत्तर मोहनजोदड़ो
1    किस समय की लिपि को 'चित्राक्षर लिपि' कहा जाता है?
उत्तर सैंधव काल
1    सबसे पहले किस उपनिषद् में देवकी पुत्र एवं अंगिरा के शिष्य के रूप में कृष्ण का उल्लेख मिलता है?
उत्तर छांदोग्य उपनिषद् में
1    'हरिहर' के रूप में शिव की विष्णु के साथ मूर्तियां सबसे पहले किस काल में बनीं?
उत्तर गुप्त काल में
1    किस सातवाहन नरेश ने 'गाथासप्तशती' नामक महत्वपूर्ण कृति की रचना की थी?
उत्तर हाल ने
1    भारतीयों ने ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांत 'रोमक' एवं 'पोलिस' को किससे ग्रहण किया था?
उत्तर यूनानियों से

खेल
1    आधुनिक ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ 1896 में यूनान के एथेंस शहर में किस व्यक्ति के प्रयासों की बदौलत हुआ था?
उत्तर बैरोन पियरे डि कोबार्टिन (फ्रांस)
1    विश्व का दूसरा सबसे बड़ा खेलोत्सव राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत कब और कहां से हुई थी?
उत्तर सन् 1930 में हेमिल्टन (कनाडा) में
1    किस वर्ष एशियाई खेलों में पहली बार महिलाओं की कबड्डी एवं 20-20 क्रिकेट को शामिल किया गया था?
उत्तर वर्ष 2010 (ग्वांग्झू)
1    सन् 1861 में स्थापित हॉकी का पहला संगठित क्लब कौनसा है?
उत्तर ब्लैकहीथ एबी एंड क्लब (इंग्लैड)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें