वर्ष 2013 तथा 2014 में देश में आयोजित विभिन्न प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए ऐसे अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न यहां दिए जा रहे हैं, जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में फिर से पूछे जाने की संभावना रखते हैं।
सम-सामयिक
1. आतंक संबंधी अपराधों की जांच के लिए विशेष शक्ति युक्त किस संस्था का निर्माण केंद्र सरकार ने किया है?
(उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा-14)
2. 21वीं शताब्दी का सबसे अद्यतन महाकुंभ कहां आयोजित हुआ था?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3. माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली अपंग महिला कौन हैं?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4. भारत के पहले मानव रहित चंद्र मिशन 'चंद्रयान' के योजनाकार कौन हैं?
(छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-13)
5. अन्ना हजारे के गांव का नाम क्या है जिसे एक आदर्श ग्राम की तरह विकसित किया गया है?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA), 2. इलाहाबाद, 3. अरुणिमा सिन्हा, 4. डॉ. जी. माधवन नायर, 5. रालेगन सिद्धि
भारतीय इतिहास
1. भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
3. किस भारतीय राजा ने सिकंदर का विरोध किया था ?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4. दिल्ली सल्तनत का अंतिम शासक कौन था?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5. सबसे प्रसिद्ध कुषाण शासक कौन था?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. समुद्रगुप्त, 2. 563 ईसा पूर्व, 3. पोरस, 4. इब्राहिम लोदी, 5. कनिष्क
स्वतंत्रता आंदोलन
1. 1857 के सैन्य विद्रोह के समय गवर्नर जनरल कौन था?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. कैप्टन मोहन सिंह, पी.के. सहगल तथा शाह नवाज खान किसके सदस्य थे?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
3. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां पर हुई थी?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4. राष्ट्रगान पहली बार 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस वार्षिक अधिवेशन में गाया गया था?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
5. दूसरी गोलमेज कान्फ्रेंस में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. लॉर्ड केनिंग, 2. आजाद हिंद फौज, 3. 1913 में अमेरिका में, 4. कोलकाता अधिवेशन, 5. महात्मा गांधी
अर्थव्यवस्था
1. इम्पीरियल बैंक की स्थापना कब हुई थी?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में उत्पादन के कारकों पर निजी स्वामित्व होता है?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3. मुद्रा के अवमूल्यन का उद्देश्य क्या होता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4. किस विदेशी बैंक की भारत में अधिकतम शाखाएं हैं?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5. वह सर्वोच्च निकाय कौन-सा है जो भारत में पंचवर्षीय योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करता है?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. 27 जनवरी, 1921 को, 2. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था, 3. निर्यात को प्रोत्साहित करना, 4. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, 5. राष्ट्रीय विकास परिषद
भूगोल
1. टैगा से क्या अभिप्राय है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. मानचित्र तथा ग्लोब पर अन्तर्विभाजित रेखाएं क्या कहलाती हैं?
((बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा-13)
3. टरशरी युग में किस नवीन मोड़दार पर्वत की रचना हुई थी?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4. भूतल पर स्वच्छ जल का प्रतिशत लगभग कितना है?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5. लक्षद्वीप समूह किस प्रकार के द्वीप हैं?
(बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा-13)
उत्तर- 1. शंकु वृक्षी वन, 2. ग्रेटीक्यूल, 3. हिमालय पर्वत, 4. तीन प्रतिशत, 5. प्रवाल द्वीप
भारतीय राजव्यवस्था
1. कोई व्यक्ति राज्य विधानमंडल का सदस्य हुए बिना अधिकतम कितने समय तक राज्य सरकार का मंत्री रह सकता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. भारतीय संविधान का कौन-सा भाग राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों से संबद्ध है?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संसद को नागरिकता का अधिकार विनियमित करने की शक्ति देता है ?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4. भारतीय संविधान की तीनों सूचियों में से किसी में भी उल्लेख न किए गए विषयों पर कौन विधान बनाएगा?
(एस.एस.सी. स्टेनोग्राफर्स ग्रेड-सी एवं ग्रेड-डी परीक्षा-13)
5. भारत के संविधान का 44वां संशोधन मौलिक अधिकारों की श्रेणी में से किस अधिकार को हटाता है?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. छह महीने, 2. भाग-4, 3. अनुच्छेद-11, 4. संसद, 5. संपत्ति का अधिकार
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
1. रेडियो ऐक्टिव पदार्थों को किस धातु से बने पात्रों में रखा जाता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. आर्द्रता नापने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त होता है?
(उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा-14)
3. सभी रंगों को सोख लेने और किसी को भी परावर्तित न करने वाली वस्तु हमें किस रंग की दिखाई देती है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
4. 'टोकोफेरोल' किस विटामिन का नाम है?
(उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा-14)
5. रुधिर शर्करा को घटाने का काम कौन करता है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
उत्तर- 1. लेड, 2. हाइग्रोमीटर, 3. काली, 4. विटामिन-E, 5. इन्सुलिन
खेलकूद
1. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी- 2013 में 'मैन ऑफ द सीरीज' किसे घोषित किया गया था?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
2. सुल्तान अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट- 2013 किस देश ने जीता है?
(केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा-13)
3. वर्ष 2010 में किस देश ने फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की थी?
(आरआरसी कोलकाता ग्रुप-डी परीक्षा-13)
4. कॉन्फेडरेशन कप-2013 किस देश ने जीता है?
(एसएससी संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा-13)
5. भारत का कौन-सा क्रिकेट खिलाड़ी वर्तमान में राज्य सभा का मनोनीत सदस्य है?
(आरआरसी कोलकाता ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. शिखर धवन, 2. ऑस्ट्रेलिया, 3. दक्षिण अफ्रीका, 4. ब्राजील, 5. सचिन तेंदुलकर
पुरस्कार और पुस्तकें
1. सी.के. नायडू लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार- 2013 किसे प्रदान किया गया है?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. 'भारत रत्न' पुरस्कार किस वर्ष से शुरू हुआ था?
(आरआरसी कोलकाता ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3. 'द स्टेट ऑफ द नेशन' पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(एसएससी संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा-13)
4. 'मुद्राराक्षस' पुस्तक का लेखक कौन था?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
5. शांति के लिए वर्ष 2013 का नोबेल पुरस्कार किस संगठन को प्रदान किया गया है?
(आरआरसी इलाहाबाद ग्रुप-डी परीक्षा-13)
उत्तर- 1. कपिल देव, 2. 1954 से, 3. फाली एस. नरीमन, 4. विशाखदत्त, 5. ऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस (OPCW)
अंतरराष्ट्ररीय राजनीति
1. पहली औद्योगिक क्रान्ति किस देश में हुई थी?
(एस.एस.सी. मल्टी टास्किंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा-14)
2. जापान की संसद किस नाम से जानी जाती है?
(आरआरसी पटना ग्रुप-डी परीक्षा-13)
3. पांचवां ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन वर्ष 2013 में दक्षिण अफ्रीका के किस शहर में संपन्न हुआ था?
(केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा-13)
4. विश्व व्यापार संगठन (WTO) विश्व व्यापार के लिए नियम निर्धारित करता है। यह संगठन कब अस्तित्व में आया?
(नेशनल इंश्योरेंस कंपनी प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा-13)
5. जब मारग्रेट थैचर प्रधानमंत्री थीं उस समय किस देश के साथ ब्रिटेन ने फॉकलैंड द्वीपों पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए युद्ध लड़ा था?
(केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा-13)
उत्तर- 1. ग्रेट ब्रिटेन, 2. डाइट (DIET), 3. डरबन, 4. 1 जनवरी, 1995 से, 5. अर्जेंटीना