फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS और SBI पीओ परीक्षा के सैंपल पेपर

Tue, 30 Sep 2014 03:17 PM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
1.    हाल में प्रसिद्ध चाकलेट कंपनी कैडबरी इंडिया ने अपना नाम बदल लिया। इसका नया नाम है ...........?
विज्ञापन

    (A) चोको इंडिया
    (B) मंच इंडिया
    (C) च्यू फाइन इंडिया
    (D) मॉन्डेलेज इंडिया फूड्स लिमिटेड
    (E) जुबिलेंट फूड्स
    जवाब : (D) ['कैडबरी इंडिया मॉन्डेलेज इंटरनेशनल की एक सहायक कंपनी है।]

2.    वित्त मंत्रालय के मौजूदा मुख्य आर्थिक सलाहकार दीपक दास गुप्ता के स्थान पर ............ की नियुक्ति की गई है?
    (A) सी रंगराजन    (B) भास्कर घोष
    (C) इला पटनायक    (D) अरुण मैरा
    (E) इनमें से कोई नहीं
    जवाब : (C) [वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी में आरबीआई चेयर प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं।]

3.    रिजर्व बैंक के एक कार्यकारी निदेशक ने हाल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। वे हैं ................ ?
    (A) आनंद सिन्हा    (B) के.सी. चक्रवर्ती
    (C) बी. महापात्र    (D) आर. गांधी
    (E) जी. गोपालकृष्णा
    जवाब : (E) [डिप्टी गवर्नर के रिक्त पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों को छांटने के लिए गठित जांच समिति के समक्ष उपस्थित ग्यारह कार्यकारी निदेशकों में वे वरिष्ठतम थे। अब उन्हें 'सेंटर फॉर एडवांस्ड फाइनेंशियल रिसर्च एंड लर्निंग, जो रिजर्व बैंक द्वारा गठित एक स्वतंत्र व गैर-मुनाफा संस्थान है, के निदेशक के रूप में नियुक्ति दी गई है।]

4.    एचडीएफसी बैंक की 'कार्पोरेट सामाजिक दायित्व की एक हालिया पहल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है। यह 'कार्पोरेट सामाजिक दायित्व की गतिविधि थी ........
विज्ञापन

    (A) निर्धन बच्चों के लिए पुस्तकालय
    (B) निर्धन बच्चों के लिए विद्यालय
    (C) निर्धन व्यक्तियों को कम्बलों का वितरण
    (D) निर्धन व्यक्तियों को भोजन का वितरण
    (E) रक्त-दान
    जवाब : (E) [बैंक ने दावा किया है कि उसने विभिन्न स्थलों पर एक ही दिन में 61,902 व्यक्तियों द्वारा रक्त-दान आयोजित किया था।]

5.    हाल में 'इरडा ने किसानों की 'फसली बीमा संबंधी शिकायतों का समर्थन किया जिनमें ये बिंदु शामिल थे-
    (A) दावों के निपटान में देरी
    (B) उच्च प्रीमियम दरें
    (C) बीमा के दायरे से बाहर रखी गई फसलों की बड़ी संख्या
    (D) फसलों के नुकसान की गणना का दोषपूर्ण तरीका
    (E) उपर्युक्त सभी
    जवाब : (E)

6.    नए कंपनी कानून में एक अंकेक्षक द्वारा अंकेक्षण की जाने वाली कंपनियों की अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है। वह सीमा, जिससे ज्यादा कंपनियों के अंकेक्षण का प्रस्ताव कोई अंकेक्षक (CA) स्वीकार नहीं कर सकता, है.........?
    (A) 30    (B) 20
    (C) 50    (D) 40
    (E) 60
    जवाब : (B) [कानून ने अधिकतम 20 कंपनियों के अंकेक्षण की सीमा तय की है जिसमें निजी कंपनियां भी शामिल हैं। नए कंपनी कानून के अनुसार, एक निजी कंपनी की परिभाषा में 200 अंशधारक सदस्यों तक वाली कंपनियां भी शामिल हैं।]

7.    पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने पिछले वर्ष एक आयोग की नियुक्ति की जिसे ............. समूह व उससे जुड़ी कंपनियों द्वारा संचालित धन संग्रहण योजनाओं के जरिए ठगे गए हजारों निवेशकों के दावों का निर्धारण करने की जिम्मेदारी दी गई।
    (A) सारधा        (B) सुचित्रा
    (C) सुप्रिया        (D) सुफला
    (E) सलोनी
    जवाब : (A) [कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जस्टिस श्यामल सेन आयोग के कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए निर्देश दिए हैं कि वह पश्चिम बंगाल में संचालित 'पोंजी योजनाओं के कारण ठगे गए व पीडि़त निवेशकों को राहत देने के लिए संपर्क सूत्र (nodal agency) का काम करे।]

8.    भारत ने कजाखस्तान से कहा है कि वह बैंकिंग क्षेत्र के लिए योग्यता व वीसा नियमों को उदार करे। वहां कार्यरत भारत की एक राष्ट्रीयकृत बैंक को वहां के एक स्थानीय बैंक के अधिग्रहण के कारण मिली भारी बकाया राशि की वसूली में कठिनाइयां आ रही हैं। वह राष्ट्रीयकृतबैंक है .........?
    (A) बैंक ऑफ बड़ौदा
    (B) एक्सिस बैंक
    (C) आईसीआईसीआई बैंक
    (D) भारतीय स्टेट बैंक
    (E) पंजाब नेशनल बैंक
    जवाब : (E) [इस बैंक ने 2011 में वहां कारोबार शुरू किया था। दोनों देशों के बीच खासतौर से ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते आर्थिक संबंधों के चलते वहां भारतीय बैंक खोला गया था। वित्तमंत्री की हालिया कजाखस्तान यात्रा में दूसरे मुद्दों के साथ इन बिंदुओं पर भी चर्चा की गई है।]

9.    पर्यावरण-निर्माण के लिए भारत के चार आधुनिक हवाई अड्डे की रेटिंग की गई है। निम्न में से कौन-सा उनमें शामिल नहीं है-
    (A) बंगलूरू    (B) मुंबई
    (C) हैदराबाद    (D) नई दिल्ली
    (E) जयपुर
    जवाब : (E) [शेष चारों आधुनिक हवाई अड्डों के निर्माण को पर्यावरण-अनुकूल रेटिंग मिली है।]


10.    भारतीय हरित भवन परिषदकी हरित मौजूदा भवन रेटिंग के अधीन प्रमाणित किया गया पहला धरोहर भवन है .......?
    (A) कमानी हाउस    (B) सिंघानिया विला
    (C) शापूरजी मैंशन    (D) रुइया स्क्वेयर
    (E) बाम्बे हाउस
    जवाब : (E) [मुंबई में टाटा समूह का मुख्यालय इसी भवन में है।]

11.    दुनिया में वर्ष 2013 के अंत में सर्वाधिक विदेशी विनिमय भंडार रखने वाला देश था-
    (A) अमेरिका        (B) इंग्लैंड
    (C) भारत        (D) जापान
    (E) चीन
    जवाब : (E) [वर्ष 2013 के अंत में चीन के विदेशी विनिमय भंडार 3.66 ट्रिलियन डॉलर थे। 31 मार्च, 2014 को भारत के विदेशी विनिमय भंडार 300 बिलियन डॉलर थे। भारत का सर्वकालिक अधिकतम विदेशी विनिमय भंडार सितंबर 2011 में 322 बिलियन डॉलर था।]

12.    वर्ष 2013-14 में क्रेडिट कार्ड कारोबार में सर्वाधिक बाजार हिस्सेदारी ........ बैंक की थी?
    (A) एचडीएफसी बैंक
    (B) आईसीआईसीआई बैंक
    (C) एक्सिस बैंक
    (D) भारतीय स्टेट बैंक
    (E) इनमें से कोई नहीं
    जवाब : (A) [2013-14 में देश में क्रेडिट कार्डों की संख्या 4 फीसदी बढ़कर 2.03 करोड़ कार्ड हो गई। इसका बड़ा हिस्सा यानी 54 फीसदी निजी बैंकों के पास था, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का हिस्सा 20 फीसदी व विदेशी बैंकों का हिस्सा 26 फीसदी था। 51 लाख क्रेडिट कार्डों के साथ एचडीएफसी बैंक पहले पायदान पर और उसके बाद आईसीआईसीआई व भारतीय स्टेट बैंक का स्थान था जिनके क्रेडिट कार्डों की संख्या क्रमश: 31 लाख व 28 लाख थी। क्रेडिट कार्ड लेनदेनों की औसत संख्या प्रति कार्ड प्रति वर्ष करीब 25 और खर्ची गई औसत राशि 2900 रु. थी।

13.    सरकार ने हाल में रिजर्व बैंक के पूर्व उप गवर्नर आनंद सिन्हा के स्थान पर एक नई नियुक्ति की। नए उप गवर्नर हैं ........?
    (A) बी. महापात्र    (B) जी गोपालकृCण
    (C) पी. विजय भास्कर    (D) आर. गांधी
    (E) इनमें से कोई नहीं
    जवाब : (D) [वे मार्च 2011 से रिजर्व बैंक में एक कार्यकारी निदेशक थे।]

14.    हाल में हुए 16वीं लोकसभा के आम चुनावों में अधिकतम मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली में मतदाताओं को कुछ आकर्षक प्रस्ताव किए गए जिनमें शामिल हैं-
    (A) पेट्रोल और डीजल दरों में छूट
    (B) स्थानीय सिनेमाघरों में मुफ्त पापकॉर्न व शीतल पेय
    (C) मॉल में खरीदारी पर छूट के कूपन
    (D) हवाई यात्रा टिकटों में उच्चतर स्थान
    (E) उपर्युक्त सभी
    जवाब : (E)

15.    रेटिंग एजेंसी 'इकरा' के अनुसार वित्त वर्ष 2012-13 और 2013-14 की पहली छमाही में कार्पोरेट ऋण पुन: संरचना के सर्वाधिक मामले आधारभूत संरचना से थे और ये निर्माण क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों से संबंधित थे। इन क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों के सामने आई समस्याओं में शामिल हैं -
विज्ञापन

    (A) पर्यावरणीय मंजूरी मिलने में देरी
    (B) भूमि अधिग्रहण की उच्च लागतें
    (C) ऋणदाताओं द्वारा गहन छानबीन
    (D) परियोजना की क्रियान्विति से जुड़ी चुनौतियां
    (E) उपर्युक्त सभी
    जवाब : (E)

16.    टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स ने हाल में नई दिल्ली के पास बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर देश में पहली बार टी-1 प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप आयोजित की। इस आयोजन का उद्देश्य 'प्राइमा' का एक ब्रांड के तौर पर परिचय करवाना था। 'प्राइमा' की खासियत है -
    (A) यह यूरोपीय स्टाइल का ट्रक है
    (B) इसे विश्व स्तरीय ट्रक के तौर पर प्रस्तुत किया गया है
    (C) इसे पांच वर्ष पहले लॉन्च किया गया था
    (D) इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ ट्रकों के मुकाबले में उतारा गया है, जिनमें वाल्वो, स्कैनिया और मर्सिडिज शामिल हैं
    (E) उपर्युक्त सभी
    जवाब : (E)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें