सैनिक स्कूल सोसाइटी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) आयोजित की थी, जिसके परिणाम अब जारी किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी को आयोजित की गई थी। बता दें कि परिणाम परीक्षा के 25 दिनों के भीतर घोषित किए गए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट 'sainikschooladmission.in' पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। जो प्रवेश परीक्षा में पास होंगे, सैनिक स्कूल सोसाइटी उन छात्रों के लिए कॉल लेटर जारी करेगी । चयनित छात्रों की चिकित्सा परीक्षा 20 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर मिली दुनिया की सबसे लंबी तस्कर सुरंग
मुख्य जानकारी-
- सैनिक स्कूल सोसायटी कक्षा छठी और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है।
- परीक्षा ओएमआर-आधारित और ऑब्जेक्टिव के आधार पर होती है।
- कक्षा छठी के छात्रों के लिए परीक्षा में 300 अंक और कक्षा 9वीं परीक्षा में कुल 400 अंक लाने अनिवार्य हैं।
- AISSEE परीक्षा पांच स्कूलों - बीजापुर, चंद्रपुर, घोराखाल, कलिकिरी और कोडागु में आयोजित की गई।
- इससे पहले कक्षा छठी और 9वीं के लिए प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी भी जारी की गई थीं।
- इसके बाद सैनिक स्कूल सोसाइटी उन छात्रों के लिए कॉल लेटर जारी करेगी जो प्रवेश परीक्षा में पास होंगे।
- चयनित छात्रों की चिकित्सा परीक्षा 20 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
- अंतिम सूची 20 मार्च, 2020 को वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
- सैनिक स्कूल CBSE से संबद्ध हैं।
- सैनिक स्कूल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) खडकवासला पुणे, भारतीय नौसेना अकादमी Ezhimala और अन्य अधिकारी प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल होने के लिए कैडेट तैयार करते हैं।
- वर्तमान में, देश भर में 31 सैनिक स्कूल हैं।
परिणाम देखने के लिए यहां
क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- ग्लेशियर में 15 हजार साल से जिंदा है वायरस, मचा सकता है दुनिया में तबाही
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।