अक्सर बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही छात्रों के मन में तनाव जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होने लगती हैं। क्योंकि ऐसे समय में छात्रों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन तमाम समस्याओं को देखते हुए
Safalta.com ने अपने सबसे शानदार प्रोग्राम Safalta Talks में 2020 की यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर रही आकांक्षा को आमंत्रित किया था जहां उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी और उस दौरान छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने पर बात की। साथ ही छात्रों को कई काम के टिप्स भी दिए।
कौन हैं आकांक्षा
आपको बता दें कि आकांक्षा सुल्तानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2020 की यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप किया था। साक्षात्कार के दौरान आकांक्षा बताती हैं कि बचपन से उन्हें डांसिंग का शौक था और जब कभी वो पढ़ाई करते-करते थक जाती थीं तो वो डांस शुरू कर देती थीं। वो कहती हैं कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स के लिए तनाव मुक्त रहना सबसे जरूरी है। इसके अलावा छात्रों को सभी विषयों की समान रूप से तैयारी करनी चाहिए। खासकर उन स्टूडेंट्स को जो विज्ञान वर्ग से पढ़ाई कर रहे हैं। वो कहती हैं, ‘अक्सर साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स हिन्दी और इंग्लिश सब्जेक्ट की तैयारी पर ध्यान नहीं देते हैं जिसका असर उनके ओवरऑल रिजल्ट पर पड़ता है।'
कैसे देखें ये स्पेशल शो
अगर आप भी Safalta Talks के इस स्पेशल शो से जुड़ना चाहते है तो अभी ज्वॉइन करें Safalta Talks का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल या इस लिंक
https://youtu.be/kxilh5t7vSI पर अभी क्लिक करें।