राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा का परीक्षार्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की जा रही है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब RSOS के एक अधिकारी ने कहा है कि बोर्ड परिणाम की घोषणा आज यानी मंगलवार, 25 जून 2019 को कर सकता है। नतीजों की घोषणा करने के लिए RSOS ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से समय भी मांगा है। अगर डोटासरा समय दे देते हैं, तो नतीजे जारी कर दिये जाएंगे।
यह भी कहा गया है कि अगर किसी कारण से 25 जून 2019 को परिणाम की घोषणा नहीं हो पाती है, तो बुधवार, 26 जून 2019 को अनिवार्य रूप से नतीजे जारी कर दिये जाएंगे। RSOS ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
RSOS Class 10th Result 2019: ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम
चरण 1 - बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - होमपेज पर कक्षा 10वीं के परिणाम के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
चरण 4 - आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
चरण 5 - इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बता दें कि RSOS 12वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर चुका है। इस बार इस परीक्षा में 34.82 फीसदी छात्र - छात्राएं सफल हुए थे। पास होने वालों की संख्या पिछले साल की तुलना में 1.17 फीसदी ज्यादा रही। पुरुष वर्ग में पराक्रम सिंह शेखावत टॉपर रहे। उन्हें 87.2 फीसदी अंक मिले थे। जबकि, महिला वर्ग में वीनस बिश्नोई ने टॉप किया। उन्हें 81.8% अंक मिले। कुल 39.63 फीसदी छात्राओं और 30.18 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की।
RSOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।