फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ने जारी की ईसीए प्रांरभिक ट्रायल की तिथि, 6 जुलाई को देखें नतीजे

Tue, 25 Jun 2019 10:07 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने ईसीए ट्रायल के लिए बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले छात्रों को राहत दी है। यदि वह किसी भी गतिविधि से हैं और 25 व 26 जून को निर्धारित तिथि पर पहुंचने में असमर्थ हैं तो वह 27 जून को ट्रायल दे सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि 27 जून के बाद यह राहत नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


डीयू में आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईसीए के लिए कुल 14616 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से सर्वाधिक एनसीसी के लिए 3198 आवेदन हैं। डीयू प्रशासन ने ईसीए के प्रारंभिक ट्रायल के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ट्रायल 25 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक होगा। दिल्ली-एनसीआर के बाहर रहने वाले छात्रों को किसी भी गतिविधि के लिए  25 व 26 जून को ट्रायल का स्लॉट मिला है। वह इन तारीखों पर पहुंचने में असमर्थ हैं तो 27 जून को ट्रायल दे सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपनी संबंधित गतिविधि के ट्रायल के लिए पंजीकरण डेस्क पर संपर्क करना होगा। 

 यह राहत केवल उन बाहरी उम्मीदवारों के लिए है जिनका ट्रायल 25 या 26 जून को निर्धारित किया गया है। ट्रायल स्थल पर सुबह की पाली के लिए पंजीकरण सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे और 10 बजे तक चलेंगे। ट्रायल की शुरुआत 9 बजे से होगी। जबकि दोपहर की पाली में पंजीकरण की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी और दो बजे तक पंजीकरण होंगे। 1.30 बजे ट्रायल शुरू होगा। प्रारंभिक ट्रायल पूरे होने के बाद 6 जुलाई को इनके परिणाम डीयू वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। फाइनल ट्रायल 9 जुलाई से होगी। ट्रायल के लिए छात्रों को डीयू पंजीकरण फॉर्म की मूल कॉपी, कोई फोटो आधारित प्रमाणपत्र लेकर पहुंचना होगा। इन दस्तावेज की डिजिटल कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें