लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में मारी बाजी
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। कक्षा 12वीं में कुल 49.1 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इनमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 49.4 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 48.7 फीसदी रहा है। वहीं कक्षा 10वीं में कुल 46.1 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 47.7 फीसदी और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 43.1 फीसदी दर्ज किया गया है।
15 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन का करना होगा अनुरोध
जो स्टूडेंट परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, वह 15 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक को देय डिमांड ड्राफ्ट का उपयोग आवेदन भेजने के लिए किया जाना चाहिए, साथ ही आवश्यक आवेदन शुल्क भी देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए, छात्रों को प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। 45 दिनों के भीतर, RSOS 12वीं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
RSOS 10th 12th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
- अब एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि, और दिया गया कोड भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- आप चाहें तो मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।