फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB CET: राजस्थान सेट स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए देखें संभावित कट-ऑफ? पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

Sat, 26 Oct 2024 06:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Rajasthan CET Cut Off 2024: कट ऑफ उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रतिशत को दर्शाता है। परीक्षा 22, 23 और 24 अक्तूबर, 2024 को आयोजित हुई। आरएसएमएसएसबी सीईटी क्वालीफाइंग मार्क्स कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। आइए विस्तार से जानें...
विज्ञापन
RSMSSB CET 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Rajasthan CET Cut Off 2024: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 22 से 24 अक्टूबर तक राजस्थान सेट 12वीं स्तर की परीक्षा आयोजित की। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। राजस्थान  सेट परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है, जिसमें उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए न्यूनतम योग्यता अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन


आरएसएमएसएसबी द्वारा निर्धारित, कट ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर और भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या जैसे कारकों से प्रभावित होती है। कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने प्रदर्शन की तुलना अपनी श्रेणी के लिए आधिकारिक राजस्थान सेट न्यूनतम योग्यता अंकों से कर सकते हैं ताकि वे उत्तीर्ण होने की अपनी संभावनाओं का आकलन कर सकें। उत्तीर्ण अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अगले चरण में आगे बढ़ने के पात्र होंगे।  

विज्ञापन

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
आरएसएमएसएसबी सेट क्वालीफाइंग मार्क्स कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (SC/ST) को 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। इसका मतलब है कि कुल 300 अंकों में से जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग अंक 120 हैं, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 105 है।
विज्ञापन

संभावित कट-ऑफ
पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार सामान्य श्रेणी के लिए 196-198 तक कट-ऑफ जानें की संभावना है। वहीं ओबीसी के लिए 190 से 192 के बीच, अनुसूचित जनजाति के लिए 168 से 170 तक और अनुसूचित जाति के लिए कट-ऑफ जाने की संभावना है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें