फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D 2018 की परीक्षा तिथि हुई घोषित, कुछ एेसा होगा पैटर्न

Mon, 27 Aug 2018 09:59 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के पदों के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि को जारी कर दिया है। रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा तिथि की घोषणा की है। आपको बता दें कि, ग्रुप डी के पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा यानि सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू होगी।

यह परीक्षा लगभग 63000 पदों के लिए होगी। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग तय की गई है। हर गलत उत्तर पर उम्मीदवार का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
students
मुख्य जानकारी
- आरआरबी का आधारित वेबसाइट के अनुसार 63 हजार भर्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 सितंबर, 2018 से शुरू होगी।  
- उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी जैसे समय आदि 10 दिन पहले बताई जाएंगी।
- परीक्षा दो चरणों में पूर्ण होगी।
- इससे पहले ग्रुप सी के लिए परीक्षा का आयोजन 9 अगस्त को हो गया था।
- ग्रुप सी के लिए परीक्षा अब भी चल रही है।
विज्ञापन

3 of 4
परीक्षा का पैटर्न
- ग्रुप डी के पदों के लिए पहल चरण में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा) होगी।
- पीईटी (फिजिकल एफिशियंसी परीक्षा) दूसरे चरण में होगी।
- सीबीटी परीक्षा के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जिसमें मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
मुख्य तथ्य
- उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा को पास करने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं।
-  ओबीसी और एससी 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत अंक रखे गए हैं।
- रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में शामिल करेगा।
- सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग तय की गई है।
- हर गलत उत्तर पर उम्मीदवार का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें