फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack RRB Exam 2020: रेलवे की परीक्षा में लानी है अच्छी रैंक तो अपनाएं ये 5 ट्रिक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) की ओर से NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) और ग्रुप-D की भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। लंबे समय से रेलवे की नौकरी के इंतजार में टकटकी लगाए युवाओं को उम्मीद की किरण नजर आई है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और परीक्षा की तैयारी के लिए थोड़े चिंतित हैं तो अब आप चिंतामुक्त हो जाइए। आज हम आपको रेलवे की परीक्षा पास करने के 5 रामबाण ट्रिक्स बताएंगे। इन ट्रिक्स की मदद से आप परीक्षा तो क्वालिफाई करेंगे ही साथ ही परीक्षा में आपकी रैंक भी बहुत अच्छी आएगी।  

5 आसान ट्रिक्स 

1. पूरे सिलेबस को अच्छे से जान लें 

विज्ञापन

किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आपको पूरा सिलेबस जानना जरूरी है। कभी-कभी छात्र अपने आत्मविश्वास के चलते काफी सारी गलतियां कर जाते हैं। पूरे सिलेबस को जाने बगैर अंदाजन  जो सही लगता है पढ़ते जाते हैं। जिसके कारण कई अनावश्यक चीजें पढ़ लेते हैं जिसकी परीक्षा में जरूरत भी नहीं पड़ती। इस वजह से वो बहुत सारे महत्वपूर्ण टॉपिक्स को  नहीं पढ़ते है।  

2. आसान प्रश्नों को पहले हल करें 
छात्रों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वो परीक्षा के दौरान कठिन प्रश्नों के क्रम को समझ नहीं पाते। वो लाइन से प्रश्न सॉल्व करने के चक्कर में कठिन प्रश्नों पर ज्यादा वक़्त बर्बाद कर देते हैं। इसलिए मैं यहां आपको सलाह दूंगा कि आप परीक्षा के दौरान कठिन प्रश्नों पर वक़्त बर्बाद ना करें। बल्कि आसान प्रश्नों को पहले सॉल्व कर लें। इससे आपके समय की भी बचत होगी और आपके परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास की भी अनुभूति होगी। आपको परीक्षा में समय का विशेष ध्यान रखना। क्योंकि रेलवे की परीक्षा में आपको 90 मिनट का ही समय मिलता है, उसी में आपको 100 प्रश्नों के जवाब देने होते हैं। इसलिए आपको स्पीड सही रखना होगा। 

3. करंट अफेयर्स पर ज्यादा फोकस करें 

विज्ञापन

बता दें कि रेलवे की दोनों परीक्षा NTPC और ग्रुप-D में जनरल अवेयरनेस सेक्शन का बड़ा महत्व है। NTPC की परीक्षा में जहां इसमें क्रमशः सीबीएट 1 और सीबीटी 2 में 40 और 50 अंक के प्रश्न आते हैं। वहीं RRB ग्रुप-D की परीक्षा में इससे 30 अंक के प्रश्न आते हैं। इसलिए आपको जनरल अवेयरनेस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। यह सेक्शन स्कोर बूस्ट करने में मदद करते हैं। आपको जनरल अवेयरनेस बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस विगत 1 वर्ष के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में अच्छे से जान लें। इसके साथ ही आप प्रतिदिन समाचार पत्र और न्यूज़ मैगज़ीन को पढ़ने की आदत बना लें। 

4. गणित के फॉर्मूलों की लिस्ट बना लें 
ज्यादातर छात्रों को रेलवे की परीक्षा में गणित सेक्शन में परेशानी होती है। कुछ छात्र फॉर्मूलों को याद करने से घबराते हैं तो कुछ छात्र सिलेबस को देखकर ही नर्वस हो जाते हैं। लेकिन यहां मैं आपको बता दूं कि गणित सेक्शन बहुत सरल है। आपको बस इसके लिए कुछ शॉर्टकट ट्रिक्स सीखने हैं। साथ ही अगर आपको फॉर्मूलों को याद करने में परेशानी हो रही है तो आप एक लिस्ट बना लें। जिसमें सभी टॉपिक्स के फॉर्मूलों को एक जगह लिख लें। इससे आपको प्रैक्टिस में भी सहायता मिलेगी और अंतिम परीक्षा के समय सारे फॉर्मूले याद भी रहेंगे। 

5. पुराने पेपर प्रैक्टिस करें 
एक कहावत है- "करत करत अभ्यास से, जड़मति होत सुजान।" इसका अर्थ है लगातार अभ्यास करने से मूर्ख व्यक्ति भी कुशलता प्राप्त कर लेता है। इसलिए यदि आपको परीक्षा में बेस्ट रिजल्ट प्राप्त करना है तो सबसे आसान तरीका है जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। अगर आप प्रैक्टिस के लिए पुराने कुछ वर्षों के प्रश्नपत्रों का उपयोग करते हैं तो आपको परीक्षा क्वालीफाई करने से कोई नहीं रोक सकता। पुराने प्रश्नपत्रों से प्रैक्टिस करने से आपको एग्जाम के सही पैटर्न की जानकारी हो जाएगी। साथ ही आप आसानी से अपने क्षमता का आकलन भी कर सकेंगे।  

अगर आप भी आरआरबी ग्रुप-D की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें आरआरबी एनटीपीसी की पक्की तैयारी। इस कोर्स से आज ही जुड़ने के लिए क्लिक करें-  https://bit.ly/3cfip6y 

RRB ग्रुप-D से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/cbeZmVMbj7oPmaZ19 

अमर उजाला के फ्री मॉक टेस्ट से पक्की करें अपनी तैयारी और पाएं फ्री स्मार्टफोन व स्कॉलरशिप

इसके साथ ही अमर उजाला व Safalta.com लेकर आया है आरआरबी एनटीपीसी व ग्रुप डी के लिए आल इंडिया मॉक टेस्ट, जिसके द्वारा आप जान सकते हैं अपनी तैयारी के बारे में। आरआरबी एनटीपीसी व ग्रुप डी की परीक्षा दिसंबर माह में होनी है। अब परीक्षा की तैयारी में तीन महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे में मॉक टेस्ट आपकी तैयारी को और भी मजबूत करने का सबसे बेहतरीन उपाय है। इसके द्वारा आप परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं साथ ही अपनी कमजोरियों को जानकर उन्हें सुधार भी सकते हैं। साथ ही इस मॉक टेस्ट में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले 15 छात्रों को मिलेगा फ्री स्मार्टफोन और 100% स्कॉलरशिप व 85 छात्रों को Safalta.com द्वारा RRB पाठ्यक्रम पर 50% की छूट मिलेगी यदि वे न्यूनतम 25% कक्षाओं में भाग लेते हैं। यह मॉक टेस्ट 4 अक्तूबर को दिन में 12 बजे होगा। इस मॉक टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर करें: https://bit.ly/365BMhn

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें