जल्द आएगा लोको पायलट भर्ती का रिजल्ट
सीबीटी 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई थी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 10 दिसंबर तक का समय दिया गया था। अब इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजे दिसंबर के अंतिम हफ्ते या जनवरी के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।
RRB ALP Result 2024 CBT 1: ऐसे देखें नतीजे
परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। वे यह जानने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'RRB ALP CBT 1 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
- अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+ F दबाएं।
- अगर इसमें आपका नाम होगा, तो आप CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।