ITBP Recruitment 2024: योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
हेड कांस्टेबल: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना अनिवार्य।
कांस्टेबल: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए।
ITBP Recruitment 2024: वेतन
आईटीबीपी हेड कांस्टेबल पद पर उम्मीदवारों को हर महीने लेवल-4 के अनुसार 25,500- 81,100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों को हर महीने 21,700-69,100 रुपये मिलेंगे।
ITBP Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, मूल दस्तावेजों का सत्यापन, लिखित परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षण, पूर्ण चिकित्सा परीक्षा और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
ITBP Recruitment 2024: एप्लिकेशन फीस
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। एससी, एसटी और एक्स- सर्विसमैन को फीस से छूट दी गई है।