फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: आयोग ने जारी की डेटशीट, यहां देखें महत्वपूर्ण तिथि

Wed, 24 Jun 2020 05:51 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RPSC
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC- Rajasthan Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विभिन्न पदों के लिए विभिन्न परीक्षाओं और साक्षात्कार के लिए समय सारिणी जारी की है। सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर (होम) भर्ती 2016 के पद के लिए साक्षात्कार 8 जुलाई से आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, जनसंपर्क अधिकारी 2019, उपाध्यक्ष या अधीक्षक (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान), खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए साक्षात्कार और कनिष्ठ कानूनी अधिकारी भर्ती भी 8 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिन लोगों ने डिटेल्स एप्लीकेशन फॉर्म (DAF- Detailed Application Form) नहीं भरा है, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें और साक्षात्कार के समय उसे भरकर फॉर्म को अन्य दस्तावेजों के साथ ले जाएं। आरपीएससी ने अन्य भर्ती परीक्षाओं की समय सारिणी भी जारी की है। 

महत्वपूर्ण तिथियां देखें-
  • पशु चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट 2019 (पशुपालन) - 2 अगस्त, 2020
  • लाइब्रेरियन ग्रेड II स्क्रीनिंग टेस्ट 2019 (भाषा और पुस्तकालय विभाग) - 2 अगस्त, 2020
  • लेक्चर्र स्कूल परीक्षा 2019-  4 से 7 अगस्त, 2020
  • सहायक प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट 2020- 11 अगस्त, 2020
  • मूल्यांकन अधिकारी नियोजन विभाग स्क्रीनिंग टेस्ट 2020- 23 अगस्त, 2020
  • उप कमांडेंट (गृह सुरक्षा विभाग) स्क्रीनिंग टेस्ट 2020- 23 अगस्त, 2020
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग स्क्रीनिंग टेस्ट 2020- 13 से 17 सितंबर, 2020
  • एसीएफ और फॉरेस्ट रेंज अधिकारी जीआर- I – 2018 - 20 सितंबर, 2020 – 27 सितंबर, 2020
डेटशीट के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें